---विज्ञापन---

Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, आई गंभीर चोटें, जानें कब होगी सर्जरी?

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर को सुन कर उनके फैंस काफी दुखी हैं। बता दें एक्ट्रेस इस समय मेडिकल केयर में हैं।

Divyanka Tripathi
इमेज क्रेडिट; E24 bollywood
Divyanka Tripathi: टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया। वह इस समय कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इस घटना की जानकारी एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी शेयर करके दी है। पोस्ट में दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के एक्स-रे की फोटो शेयर करते हुए बताया कि एक्ट्रेस के बांह की दो हड्डियां टूटी हुई हैं और वह मेडिकल केयर में हैं। बता दें कि सीरियल ये हैं मोहब्बतें से दिव्यांका का फेम काफी बढ़ गया था। इस खबर से एक्ट्रेस के फैन काफी दुखी हैं।

फैंस को दी सूचना

दिव्यांका के एक्सीडेंट की सूचना उनके पति और पी आर टीम ने शेयर की। एक्ट्रेस के पति अपने लाइव शूट प्रोग्राम के लिए काम कर रहे थे। एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद, वह फौरन दिव्यांका के पास पहुंचे। एक्ट्रेस के पी आर टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांका की सर्जरी होनी है। इसके अलावा विवेक और पीआर टीम ने रिक्वेस्ट किया है कि इस दुख की घड़ी में परिवार और दिव्यांका की प्राइवेसी को बनाए रखने में मदद करें। पीआर टीम  इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

Divyanka Tripathi

 

दिव्यांका और विवेक की शादी

विवेक (vivek dahiya) और दिव्यांका (Divyanka Tripathi) ने एक-दूसरे को लंबे टाइम तक डेट किया था, इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। कपल की शादी को 6 साल हो चुके हैं। अपनी एनवर्सी के दिन कपल ने प्यारी सी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे उनके फैंस से काफी प्यार भी मिला। हालांकि इससे पहले एक लांग टाइम रिलेशन में दिव्यांका का दिल टूट चुका है।

 

दिव्यांका और विवेक का वर्क फ्रंट

दिव्यांका और विवेक दोनों ही टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। इसके अलावा टीवी में आने वाले कई सारे रियलिटी शो में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। एक्ट्रेस ब्रांड के प्रमोशन से् भी अच्छे पैसे कमाती हैं।

 

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड पर राज करने वाली हैं ये फिल्में !, 1850 करोड़ का है दांव

First published on: Apr 19, 2024 02:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.