---विज्ञापन---

Top Bhojpuri Actors: इन भोजपुरी एक्टर्स ने नाम बदल पाई फिल्मों में सफलता, जानें असली नाम

Top Bhojpuri Actors: इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने असली नाम को बदल कामयाबी पाई। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के असली नाम बताने जा रहे हैं जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अगर […]

Top Bhojpuri Actors, Bhojpuri Actors, Bhojpuri Actors Real Name, South Cenema

Top Bhojpuri Actors: इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने असली नाम को बदल कामयाबी पाई।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के असली नाम बताने जा रहे हैं जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट एक्टर- एक्ट्रेस का नाम जानना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

मोनालिसा  (Top Bhojpuri Actors)

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वो फेमस एक्ट्रेस हैं जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनका असली नाम क्या है?

monalisa

नहीं तो हम आपको बता दें कि उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है जो हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस का असली नाम साहिबा अंसारी है। वो एक मुस्लिम परिवार के ताल्लुक रखती हैं।

rani chatterjee

एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Pawan Singh का नया सॉन्ग ‘Godi Me Leke’ ने मचाई गदर, चंद दिनों में 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज

रवि किशन

रवि किशन के चाहने वालों की कमी नहीं है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि, फेमस एक्टर रवि किशन का असली नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। उन्होंने फिल्मों में कदम रखने के बाद ही अपना नाम बदलकर रवि किशन रखा।

Ravi Kishan

रवि ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

निरहुआ   (Top Bhojpuri Actors)

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर निरहुआ का असली नाम  दिनेश लाल यादव है। आपको बता दें कि वो इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है जो सभी की जुबान पर रहता है।

Dinesh lal yadav

क्या आपको पता है कि उन्हें निरहुआ नाम अपनी एल्बम निरहुआ से मिला जो बाद में फेमस हो गया।

 

First published on: Jul 24, 2023 05:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.