---विज्ञापन---

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के इस ट्वीट ने मचा दिया बवाल, लिख दी ऐसी बात

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की है। उनकी शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल स्वरा ने फहद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी की है। बता दें कि फहद अहमद एक एक्टिविस्ट है। Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने कर ली थी कोर्ट मैरिज अब इन दोनों की शादी लोगों […]

swara bhasker
swara bhasker

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने हाल ही में कोर्ट मैरिज की है। उनकी शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसल स्वरा ने फहद अहमद (Fahad Ahmad) से शादी की है। बता दें कि फहद अहमद एक एक्टिविस्ट है।

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने कर ली थी कोर्ट मैरिज

अब इन दोनों की शादी लोगों को रास नहीं आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच स्वरा भी लगातार ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी करके एक बार और अपने दबंग स्वभाव का सबूत दे दिया है। समाज को किनारे रखकर उन्होंने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की है। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही और लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

शेयर की मैरिज की तस्वीरें

अब स्वरा भास्कर(Swara Bhasker) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही स्वरा ने हेटर्स के लिए एक लाइन लिखी है। तस्वीरों में कपल के अलावा कई और लोग भी वहां मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसमें स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर भी नजर आ रही हैं।

ट्रोलर्स पर साधा निशाना

तस्वीरों के साथ ही उन्होंने हंसते हुए इमोजी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हेटर्सः सूटकेस, फ्रिज, नाजायज, धर्मातरण, वगैरह वगैरह…हमः आखों में प्यार लिए हुए। तस्वीरों में स्वरा और फहाद (Fahad Ahmad) को एक साथ खुश देखा जा सकता है। फहद को स्वरा की मां इरा भास्कर को गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है, जो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।

First published on: Feb 25, 2023 06:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.