---विज्ञापन---

फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर का 30 साल की उम्र में निधन, वजह बना ओवेरिनयन कैंसर, जानें घातक बीमारी के लक्षण

Surbhi Jain Death: फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन का 30 साल की उम्र में ओवेरिनयन कैंसर की वजह से निधन हो गया है, वो इस बीमारी से लंबे समय से जूझ रही थीं।

Surbhi Jain

Surbhi Jain Death: मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन (Surbhi Jain) का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर उनके चाहने वालों का दिल टूट गया है, वो सभी गमगीन हो गए हैं। सुरभि की मौत ओवेरिनयन कैंसर की वजह से हुई है। वो लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं। पहली बार तीन साल पहले सुरभि ने इस बीमारी से निजात पाने के लिए सर्जरी करवाई थी। वहीं बीते महीने से उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। जिंदगी और मौत की लड़ाई से जंग लड़ते हुए फैशन इन्फ्लुएंसर की छोटी सी उम्र में मौत हो गई।

आखिरी दिनों में बहुत खराब हो गई थी हालत

सुरभि जैन को पहली बार तीन साल पहले ओवेरिनयन कैंसर हुआ था। इसका इलाज करवाते हुए उन्होंने सर्जरी करवा ली थी। अब एक बार फिर से उन्हें इस बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

वो बीते महीने से से अपना इलाज करवा रही थीं, और अस्पताल में भर्ती थीं। आखिरी समय में फैशन इन्फ्लुएंसर की हालत इतनी खराब हो गई की दूध पिलाने के लिए भी उन्हें आईवी ट्यूब पर रखा गया था।

आखिरी पोस्ट में कही थी ये बात

सुरभि की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने आखिरी दो महीने अस्पताल में ही बिताए। अपने आखिरी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि पिछेले दो महीने से वो हॉस्पिटल में हैं, उनका खाना खाना भी बंद हो गया है। नाक मं एक ट्यूब लगी है , जिससे वो आईवी पर हैं। ये उनके लिए बहुत मुश्किल था।

वो इस सबसे निजात पाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने लिखा कि अब वो चाहती हैं कि ये सब खत्म हो जाए। इस हर्दय विदारक पोस्ट को पढ़ लोग भावुक हो गए।

क्या होता है ओवेरिनयन कैंसर?

बता दें कि ओवेरियन कैंसर को यूट्रस कैंसर या अंडाशय का कैंसर भी कहते हैं। यह कैंसर होने पर अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं।

एक महिला में दो अंडाशय होते हैं जिसमें से एक अंडाशय गर्भाशय के बायीं और दूसरा दायीं तरफ स्थित होता है। इस बीमारी का शुरुआत में पता लग पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर समय रहते इलाज न हो तो इससे मौत भी हो सकती हैं।

क्या होते हैं ओवेरिनयन कैंसर के लक्षण

1. पीरियड्स आने के बाद भी योनि से सामान्य या असामान्य ब्लीडिंग होना।
2.योनी में दर्द या दबाव महसूस होना।
3. पेट या पीठ में दर्द होना।
4. पेट फूलना।
5. पेट भरा हुआ महसूस होना या खाने में परेशानी होना।
6. बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होना।

First published on: Apr 20, 2024 02:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.