Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raja Raghuvanshi की इंफ्लुएंसर बहन कौन? जो इंस्टा पर रील्स को लेकर हो रहीं ट्रोल

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की इंफ्लुएंसर बहन सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार रील्स बनाते हुए देखा जा रहा है। इससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

---विज्ञापन---

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी के मर्डर से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। राजा की पत्नी सोनम ने ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार सोनम ने तीन लोगों को पैसे देकर पति की हत्या करवा दी। अब सोनम को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर राजा रघुवंशी की इंफ्लुएंसर बहन सृष्टि रघुवंशी अपनी रील्स की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: खलनायक से व्लॉगर बना ये सितारा, अब Karan Johar के शो The Traitors में करेगा धमाकेदार एंट्री

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर सृष्टि के लाखों फॉलोअर्स

राजा की हत्या के बाद उनकी बहन सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में छाई हुई हैं। बता दें सृष्टि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 403K फॉलोअर्स हैं। वहीं वो लगातार कई ब्रांड्स के प्रमोशनल वीडियो और रील्स बना रही हैं। इसके साथ ही राजा की हत्या के बाद से सृष्टि राजा की शादी की वीडियो, सोनम की गिरफ्तारी और अन्य क्लिप्स पोस्ट कर रही हैं। कई वीडियोज में तो राजा दूल्हा बने हुए सृष्टि के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सृष्टि की बनाई गई ये रील्स काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

वहीं सृष्टि की इस हरकत पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नाराजगी जताते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई के नाम पर पब्लिसिटी ले रही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि लाइक्स के लिए इतना मत गिरो। यूजर्स का मानना है कि सृष्टि अपने भाई की हत्या का फायदा उठा रही हैं और फॉलोअर्स बटोर रही हैं।

---विज्ञापन---

राजा की पत्नी सोनम पर हत्या का आरोप

बता दें 21 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे और 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर सामने आई थी। वहीं 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ और सोनम को लापता पाया गया। जब केस पर गहनता से जांच हुई तो सोनम 9 जून को अचानक सामने आईं। अब सोनम पर राजा की हत्या का आरोप है। हालांकि अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘आप नहीं जानते हम कौन हैं’ Shilpa Shetty के बर्थडे ट्रिप पर हुई बहस? वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola