Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या हैक हुआ श्रद्धा कपूर का X अकाउंट? ‘स्त्री’ के लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की बढ़ी टेंशन

श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। जिससे फैंस काफी इंप्रेस भी हो जाते हैं। वहीं ‘स्त्री’ के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। उनके क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस सोच रहे हैं कि शायद उनका X अकाउंट हैक हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर मां को याद कर हुए भावुक, पुरानी फोटोज शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

---विज्ञापन---

पोस्ट से क्यों मची खलबली?

श्रद्धा कपूर की ये क्रिप्टिक पोस्ट उनके एक्स अकाउंट पर शेयर की गई। जिससे फैंस चिंतित हो गए। श्रद्धा ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘ईजी $28. जीजी।’ एक्ट्रेस की पोस्ट के तुरंत बाद फैंस के बीच खलबली मच गई और एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस के सवालों की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है?

श्रेया भी हो चुकी हैं हैकिंग का शिकार

श्रद्धा की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही उनके मैनेजर की ओर से भी कुछ नहीं कहा गया है। वहीं पहले भी बड़ी-बड़ी हस्तियां इस हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में श्रेया घोषाल का अकाउंट हैक हो गया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझा की थी। साथ ही फैंस को कहा था कि वो किसी भी लिंक को ओपन न करें।

---विज्ञापन---

सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर श्रद्धा

बता दें श्रद्धा अक्सर अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो ट्रेंडिंग म्यूजिक पर रील्स बनाती नजर आती हैं। पिछले साल 2024 में एक्ट्रेस की ‘स्त्री 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी। वहीं इस मूवी से श्रद्धा की फैन फॉलोइंग में इजाफा भी दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 19 क्या? जिसका हवाला दे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विवाद पर नहीं मांगी माफी

First published on: Mar 26, 2025 10:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola