Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्जुन कपूर मां को याद कर हुए भावुक, पुरानी फोटोज शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत मां को उनकी 13वीं डेथ एनिवर्सरी पर याद किया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पुरानी फोटोज शेयर कर इमोशनल नोट लिखा। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने नोट में क्या कुछ लिखा?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद कर इमोशनल हो गए। एक्टर ने उनकी 13वीं डेथ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर मां की पुरानी फोटोज शेयर कर एक भावुक नोट लिखा। एक्टर ने इन फोटोज में मां के साथ अपनी और बहन अंशुला की बचपन की फोटोज शेयर कीं। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए क्या कहा?

यह भी पढ़ें: आर्टिकल 19 क्या? जिसका हवाला दे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विवाद पर नहीं मांगी माफी

---विज्ञापन---

नोट में अर्जुन ने क्या लिखा?

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मां आज 13 साल हो गए हैं। कुछ दिनों से सब काफी भारी लग रहा है। अंश और मैं ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि जो आपने हमारे लिए दुनिया बनाई है उसका फायदा उठा सकें। लेकिन अभी भी बहुत सी बातें और पल ऐसे हैं जो अधूरे हैं और मैं उन्हें आपके साथ जीना चाहता था। मुझे यकीन है कि एक दिन हम साथ बैठेंगे और बहुत सी अधूरी बातें करेंगे। मैं आपको हर दिन मिस करता हूं और आपसे हमेशा प्यार करता हूं।’

---विज्ञापन---

2012 में उठा था मां का साया

बता दें साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां का निधन हो गया था। कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर से जूझने के बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके चलते उनका निधन हो गया था। अर्जुन और अंशुला कपूर अंतिम दिनों में उन्हीं के साथ थे। अर्जुन का मानना है कि उनके करियर का पूरा श्रेय उनकी मां को ही जाता है। मोना शौरी कपूर ने अर्जुन को काफी सपोर्ट किया है।

विलेन बन छाए अर्जुन

अर्जुन कपूर की हाल ही में ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ मूवी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत कौर और भूमि पेडनेकर थे। वहीं इससे पहले दिवाली 2024 पर उनकी ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अर्जुन ने विलेन का किरदार निभाया था। साथ ही उनकी काफी तारीफ भी की गई थी। मूवी में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, करीना कपूर और अक्षय कुमार नजर आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: करोड़ों का मालिक है बॉलीवुड का ये फेवरेट विलेन, एक फिल्म की फीस सुन उड़ जाएंगे होश; जानें नेटवर्थ कितनी?

First published on: Mar 26, 2025 10:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola