Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dipika Kakar को लिवर ट्यूमर, परेशान हुईं ननद सबा, बोलीं- ‘अल्लाह पर भरोसा…’

Dipika Kakar Liver Tumor: शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि दीपिका को लिवर ट्यूमर हो गया है और कल दोपहर कपल को मुंबई के लीलावती अस्पताल जाते हुए भी स्पॉट किया गया था। अब भाभी की गंभीरी पर सबा इब्राहिम का रिएक्शन सामने आया है।

---विज्ञापन---

Saba Ibrahim
Saba Ibrahim

Dipika Kakar Liver Tumor: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के फैंस इस समय काफी परेशान हैं और एक्ट्रेस के लिए दुआएं मांग रहे हैं। शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि दीपिका को लिवर ट्यूमर हो गया है और कल दोपहर कपल को मुंबई के लीलावती अस्पताल जाते हुए भी स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब दीपिका की गंभीर बीमारी को लेकर उनकी लाडली ननद सबा इब्राहिम और उनके पति का रिएक्शन आया है, भाभी के ट्यूमर के बारे में खुलकर सबा की आंखें भी छलक आईं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4 को लेकर आई बुरी खबर, सलमान खान के फैंस का टूटेगा दिल!

---विज्ञापन---

दीपिका मिली सर्जरी की सलाह

दरअसल, शोएब ने व्लॉग में बताया था कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर है, इस खबर से फैंस काफी परेशान हो गए थे। शोएब ने आगे बताया था कि उनको डॉक्टर ने जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी है और जल्द ही दीपिका की सर्जरी की जाएगी। जब से दीपिका के ट्यूमर की खबर सामने आई है, टीवी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और खासतौर पर फैंस तो बेहद परेशान हो गए हैं।

---विज्ञापन---

दीपिका को ननद ने बताया मजबूत महिला

शोएब इब्राहिम के दीपिका कक्कड़ के लिवर ट्यूमर की जानकारी देने के बाद अब उनकी बहन सबा ने इस पर रिएक्ट किया है। यूट्यूबर सबा इब्राहिम और उनके पति खालिद नियाज ने अपने चैनल पर व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी भाभी दीपिका को एक मजबूत महिला बताया, क्योंकि उन्होंने कभी पता नहीं चलने दिया कि उनको पेट में कितना दर्द है।

ननद सबा हुईं इमोशनल

सबा और खालिद ने अपना जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सबा कहती हैं, ‘मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा है कि ये सब हो रहा है। मेरी डिलीवरी अगले हफ्ते होनी है,लेकिन मेरा सारा फोकस भाभी की तबीयत पर है। इसके साथ ही सबा ने कहा, अल्लाह पर भरोसा रखना जरूरी है, ये चीज मैंने इस टाइम पर सीखी। क्योंकि आप कितना भी रो लो, कर लो, कुछ नहीं होता, 2 दिन 3 दिन सब कर लिया।’

---विज्ञापन---

यहां देखें- सबा का वीडियो-

यह भी पढ़ें: Hai Junoon Review: म्यूजिक-डांस की जुगलबंदी, 20 एपिसोड की ये सीरीज कैसी? पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2025 02:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola