Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दुल्हन की तरह सजी शेफाली की अंतिम विदाई की तस्वीरें देख, श्रीदेवी-दिव्या भारती की यादें हुईं ताजा

शेफाली जरीवाला की अंतिम विदाई की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। दुल्हन की तरह सजी एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर श्रीदेवी-दिव्या भारती की यादें ताजा हो गईं हैं।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 30, 2025 17:05
Share :
Photo Credit- Instagram

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। 42 साल की उम्र में शेफाली को उनके अंतिम सफर पर दुल्हन की तरह सजाकर विदाई दी गई। मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी, गले में मंगलसूत्र और लाल जोड़ा पहनकर उन्होंने अंतिम यात्रा की। परिवार ने उन्हें सुहागन की तरह विदा किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।शेफाली ने पहली शादी म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। 2014 में उन्होंने एक्टर पराग त्यागी से कोर्ट मैरिज की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही पराग संग रीति-रिवाज से दोबारा शादी करना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले ही जिंदगी ने उन्हें अलविदा कह दिया।

उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरों ने श्रीदेवी, दिव्या भारती और स्मिता पाटिल जैसी दिवंगत एक्ट्रेसेस की यादें ताजा कर दीं हैं, जिन्हें भी दुल्हन की तरह सजाकर विदाई दी गई थी। उनकी अंतिम यात्रा ने हर किसी की आंखें नम कर दिया था। शेफाली की मां का कलेजा चूर हो गया और पति पराग बेसुध नजर आए। ये आखिरी विदाई हमेशा के लिए दिलों में बस गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सिला’ का फर्स्ट लुक आउट,खून से लथपथ दिखे हर्षवर्धन-सादिया, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

First published on: Jun 30, 2025 05:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola