Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन थीं क्रिस्टी मिलर? 60 की उम्र में स्टेज 4 कैंसर ने ली जान, जाते-जाते फैंस के लिए छोड़ गईं आखिरी पैगाम

सोशल मीडिया की मशहूर कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टी मिलर का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है. क्रिस्टी ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कया था, जिसे उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

Christie Miller
क्रिस्टी मिलर ने निधन से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो अब हो रहा वायरल, Photo Credit- Social Media

सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टी मिलर का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है. क्रिस्टी ने अपनी बीमारी और इलाज के सफर को सोशल मीडिया के जरिए हजारों लोगों के साथ शेयर किया था. अब उनके निधन की खबर ने फैंस और चाहने वालों को भावुक कर दिया है. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी मौत से पहले ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.

मौत से पहले रिकॉर्ड किया था भावुक वीडियो

क्रिस्टी मिलर ने सोमवार, 23 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उनके और उनके दिवंगत पति मार्क की कई खूबसूरत तस्वीरें दिखाई गईं. बैकग्राउंड में Peaches & Herb का मशहूर गाना ‘Reunited’ सुनाई दे रहा था.

---विज्ञापन---

क्रिस्टी ने दिखाई पति संग खूबसूरत झलक

वीडियो की शुरुआत में क्रिस्टी कहती हैं, ‘अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मैं अब इस दुनिया में नहीं रही. इसका यह भी मतलब है कि मैं फिर से अपने अपनों से मिल गई हूं.’ इसके बाद उन्होंने बताया कि अब वह अपने पति, माइकी, पिता और उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्हें वह बहुत प्यार करती थीं. उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद सुकून महसूस हो रहा है और अपनी जिंदगी को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है.

क्रिस्टी का आखिरी वीडियो, दिया ये मैसेज

फैंस को दिया ये खास संदेश

क्रिस्टी मिलर सोशल मीडिया पर अपने पॉजिटिव नजरिए और हिम्मत के लिए जानी जाती थीं. वह अपने 51 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ स्टेज 4 HER2-पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती थीं. रेडिएशन सेशन से लेकर बीमारी के मुश्किल दिनों तक उन्होंने अपनी जिंदगी के हर पहलू को खुलकर दिखाया.

खूबसूरत पलों को याद करने का दिया मैसेज

अब वो अपने आखिरी वीडियो या यूं कहें उन्होंने अपने अंतिम संदेश में फैंस से कहा कि उनके जाने का दुख मनाना बिल्कुल स्वाभाविक है, लेकिन साथ बिताए खूबसूरत पलों को भी याद रखना.

---विज्ञापन---

क्रिस्टी मिलर ने कभी नहीं मानी हार!

अपने वीडियो में आगे क्रिस्टी डॉ. सूस की फेमस लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि किसी चीज के खत्म होने पर दुखी होने के बजाय उसके होने की खुशी मनानी चाहिए. बहरहाल, उनका यह आखिरी संदेश सोशल मीडिया पर लोगों को रुला रहा है. लोग यही कह रहे हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने बाद भी उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और डटकर सामना किया और आखिरी वक्त में भी मुस्कुराते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गईं.

First published on: Nov 25, 2026 08:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो