बांग्लादेशी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सोहेल खान का 66 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, फैंस और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बांग्लादेश के बोगुरा पहुंचे हुए थे, जहां वह फिल्म की पूरी टीम के साथ एक होटल में ठहरे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे सोहेल खान ने होटल में नाश्ता किया था। उस वक्त उनकी तबीयत बिल्कुल सामान्य थी। नाश्ते के बाद जब वह अपने कमरे में गए, तो अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनकी हालत बिगड़ते ही टीम के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। सोहेल खान पिछले करीब दो दशकों से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय थे। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। ‘गुलाब जामुन’, ‘फैमिली क्राइसिस’, ‘लीडर’ और ‘जंगली’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके काम को काफी पसंद किया गया। उनके अचानक निधन से बांग्लादेशी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
---विज्ञापन---
Sohel Khan का हुआ अचानक निधन! एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम! शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक!
बांग्लादेशी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सोहेल खान का 66 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, फैंस और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
First published on: Nov 25, 2026 04:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola