Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुश्किल दौर से गुजर रही हसीना! दर्द में एक्ट्रेस…20 मिनट में हालत खराब! करानी पड़ी सर्जरी !

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों अपनी हेल्थ और फिटनेस जर्नी को लेकर चर्चा में हैं। अपनी कॉमेडी और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली सुमोना ने पिछले कुछ महीनों में काफी मुश्किल दौर का सामना किया है। गंभीर बीमारी, सर्जरी और लंबे रिकवरी पीरियड के बाद अब एक्ट्रेस ने दोबारा अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 25, 2026 16:34
Share :
Sumona Chakravarti

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों अपनी हेल्थ और फिटनेस जर्नी को लेकर चर्चा में हैं। अपनी कॉमेडी और शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली सुमोना ने पिछले कुछ महीनों में काफी मुश्किल दौर का सामना किया है। गंभीर बीमारी, सर्जरी और लंबे रिकवरी पीरियड के बाद अब एक्ट्रेस ने दोबारा अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हालांकि, उनके लिए यह वापसी बिल्कुल आसान नहीं रही। दरअसल, हाल ही में सुमोना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद एक्सरसाइज शुरू करना उनके लिए काफी मुश्किल था। एक्ट्रेस ने 4 मिनट दौड़ने और 1 मिनट चलने का रूटीन बनाया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत खराब हो गई। इसके बावजूद उन्होंने इसे अपनी फिटनेस जर्नी का पहला दिन बताते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ने का फैसला किया।सुमोना ने बताया कि उनकी सर्जरी को छह महीने पूरे हो चुके हैं और अब उन्हें डॉक्टरों के साथ फिजिकल थेरेपिस्ट से भी एक्सरसाइज करने की मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि 4 मई को उनकी एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई थी। वह कई सालों से इस बीमारी से जूझ रही थीं। सर्जरी के बाद उन्होंने करीब दो महीने तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपनी शारीरिक और मानसिक रिकवरी पर ध्यान दिया। अब एक बार फिर वह धीरे-धीरे अपनी फिटनेस की ओर लौट रही हैं।

First published on: Nov 25, 2026 04:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो