Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

1 ब्रेकअप…सगाई और दो तलाक, फिर भी है बेऔलाद, दो बार बदला धर्म; दुखों से भरी रही एक्ट्रेस की जिंदगी

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेबाकी और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है।

Edited By : Jyoti Verma | Updated: Nov 25, 2026 18:05
Share :
Rakhi sawant

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेबाकी और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। 25 नवंबर 1978 को मुंबई में जन्मी राखी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं।राखी की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम सबसे पहले अभिषेक अवस्थी के साथ जुड़ा था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन एक थप्पड़ कांड के बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद राखी ने रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ में इलेश परुजनवाला को चुना और उनसे सगाई की, लेकिन यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया।इसके बाद राखी ने रितेश सिंह से शादी की, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इसी साल उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया और अपना नाम फातिमा रखा। हालांकि, यह रिश्ता भी विवादों में घिर गया और दोनों अलग हो गए। आदिल के खिलाफ राखी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस तरह राखी की जिंदगी में प्यार, सगाई और दो शादियों के बावजूद रिश्ते टिक नहीं पाए। उनकी निजी जिंदगी आज भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

First published on: Nov 25, 2026 06:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो