Wednesday, 25 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिहारी महिलाओं और छठ पूजा पर कमेंट करना यश माहेश्वरी को पड़ा भारी? माफी के बाद अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद!

यश माहेश्वरी ने बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर की गई अपनी टिप्पणी के बाद जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना किया. विवाद बढ़ने पर यश ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन अब खबर है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है.

Comedian Yash Maheshwari
यश माहेश्वरी का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, Photo Credit- Social Media

कॉमेडियन यश माहेश्वरी इन दिनों अपनी कॉमेडी नहीं, बल्कि एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. बिहार की महिलाओं और छठ पूजा पर की गई टिप्पणी के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. विवाद बढ़ने पर यश ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. अब खबर है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है.

माफी के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें?

यश माहेश्वरी का इंस्टाग्राम हैंडल @almostyash फिलहाल उपलब्ध नहीं है. अकाउंट खोलने पर ‘सॉरी, ये पेज अवेलेबल नहीं है’ का मैसेज दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यश ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या फिर इंस्टाग्राम की तरफ से इसे हटाया गया है.

---विज्ञापन---

आखिर किस बयान से बढ़ा विवाद?

पूरा मामला यश के स्टैंडअप शो ‘मॉरली क्वेश्चनेबल स्टैंडअप कॉमेडी’ के एक वीडियो से शुरू हुआ. इस वीडियो में उन्होंने बिहार की महिलाओं, छठ पूजा के दौरान सिंदूर लगाने की पारंपरिक शैली और उनकी घरेलू जिंदगी को लेकर टिप्पणियां की थीं.

यूजर्स ने उठाए उनकी कॉमेडी पर सवाल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उनकी कॉमेडी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने इसे बिहार की महिलाओं और छठ पूजा की धार्मिक सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान बताया. देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

---विज्ञापन---

कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी यश की टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बिहार के हर जिले में कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की. साथ ही छठ पूजा और इस पर्व को मनाने वाली महिलाओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की.

विवाद बढ़ता देख यश ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद यश ने अपने यूट्यूब चैनल पर माफी का वीडियो शेयर किया. उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें बिहार की सांस्कृतिक चीजों पर इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका ऐसा इरादा नहीं था और आगे से वह अपने कंटेंट को लेकर सावधानी बरतेंगे.

---विज्ञापन---

कौन हैं यश माहेश्वरी?

यश माहेश्वरी जयपुर में जन्मे स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं. फिलहाल वह दिल्ली में रहते हैं. साल 2022 में दिल्ली आने के बाद वह यहां के कॉमेडी सर्किट का हिस्सा बने. यश ने अतुल खत्री के शो में ओपनिंग की है और बिस्वा कल्याण रथ के साथ भी मंच शेयर किया है.

First published on: Nov 25, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो