बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर को अपना 91वां जन्मदिन मनाया। हालांकि, इस खास मौके पर खान परिवार की तरफ से कोई खास जश्न या सोशल मीडिया पोस्ट देखने को नहीं मिला। ऐसे में फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, इसी साल फरवरी में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद सलीम खान की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, इलाज और परिवार की देखभाल के बाद वह ठीक होकर घर लौट आए थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि उनके 91वें जन्मदिन पर सलमान, अरबाज और सोहेल खान अपने पिता के साथ खास तस्वीरें शेयर करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार के किसी भी सदस्य ने सोशल मीडिया पर सलीम खान को जन्मदिन की बधाई नहीं दी। न ही जन्मदिन के जश्न की कोई झलक सामने आई। इसके बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर की और सलमान की पोस्ट का इंतजार करने की बात कही। हालांकि, सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सलीम खान के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सलीम खान को अपना परिवार बताते हुए उनके प्रति प्यार और आभार जताया। बता दें कि सलीम खान आखिरी बार 5 अक्टूबर को पोती सिपारा के पहले जन्मदिन पर पत्नी सलमा के साथ नजर आए थे।
---विज्ञापन---
91 साल के हुए Salman Khan के पिता Salim Khan, परिवार में पसरा रहा सन्नाटा ! चिंता में आए फैंस !
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने 24 नवंबर को अपना 91वां जन्मदिन मनाया। हालांकि, इस खास मौके पर खान परिवार की तरफ से कोई खास जश्न या सोशल मीडिया पोस्ट देखने को नहीं मिला। ऐसे में फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे हैं।
First published on: Nov 25, 2026 04:39 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola