Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी… वायरल हुई शेफाली जरीवाला की पहली शादी की अनदेखी तस्वीरें

शेफाली जरीवाला की पहली शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें मांग में सिंदूर लगाए, हाथों में मेंहंदी लगाए देखा जा सकता है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Jun 30, 2025 15:08
Share :
instagram

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी यादें वायरल हो रही हैं। हाल ही में उनकी पहली शादी की अनदेखी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिसमें वह एक नई नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शेफाली गुलाबी जोड़े, सिर पर पल्ला, मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और गले में मंगलसूत्र के साथ अपने पहले पति हरमीत सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उस वक्त की हैं जब शेफाली शादी के बाद अपने ससुराल ग्वालियर पहुंची थीं, जहां उनका रीति रिवाजों के साथ स्वागत हुआ था। फैंस इन तस्वीरों को देखकर इमोशनल हो रहे हैं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्यार भरे और भावुक कमेंट कर रहे हैं।

शेफाली ने साल 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स) से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। शेफाली ने बाद में बताया था कि इस रिश्ते में वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है…’, शेफाली जरीवाला के निधन पर भावुक हुईं दीपिका कक्कड़

First published on: Jun 30, 2025 03:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola