Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shashi Kapoor ने प्रोड्यूस की थीं ये 5 कल्ट क्लासिक फिल्में, OTT पर देखकर लें मजा

Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर ने एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्में प्रोड्यूस भी की थी। आइए आपको भी बताते हैं हम किन 5 मूवीज की बात कर रहे हैं। साथ ही बताते हैं किस ओटीटी पर ये मूवीज उपलब्ध हैं?

---विज्ञापन---

Shashi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के हैंडसम हंक और कपूर खानदान की शान शशि कपूर की आज यानी 18 मार्च को बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड में आज भी उनकी एक्टिंग की मिसाल दी जाती है। वहीं उनके लुक्स पर हर कोई फिदा था। एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर ने कई फिल्में खुद प्रोड्यूस की हैं। आज के खास मौके पर हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शशि कपूर ने प्रोड्यूस की थी और बाद में ये मूवी कल्ट क्लासिक बनकर उभरीं। आप इन मूवीज को ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: Preity Zinta क्यों छुपाती हैं जुड़वा बच्चों का चेहरा? फैंस ने किया सवाल तो एक्ट्रेस ने वजह की रिवील

---विज्ञापन---

Ajooba

साल 1990 में आई अमिताभ बच्चन की ये सुपरहीरो फिल्म शशि कपूर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थी। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, शम्मी कपूर, दारा सिंह और अमरीश पूरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। आप इस मूवी को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Junoon

श्याम बेनेगल के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को भी शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस मूवी में शशि कपूर और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं इनके साथ-साथ मूवी में जेनिफर केंडल और नसीरुद्दीन शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Kalyug

साल 1981 में आई इस क्राइम ड्रामा मूवी को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। वहीं मूवी को शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था। साथ ही शशि कपूर इसमें लीड रोल में भी नजर आए थे। शशि कपूर के साथ-साथ फिल्म में रेखा, राज बब्बर और अनंत नाग मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vijeta

गोविंद निहलानी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को भी शशि कपूर ने प्रोड्यूस किया था। मूवी में शशि कपूर और रेखा ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं मूवी में शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Ghar Ek Mandir

इस ड्रामा फिल्म को के बपैया ने डायरेक्ट किया था। वहीं शशि कपूर और मौसमी चटर्जी इस मूवी में लीड रोल में नजर आए थे। एक्टिंग के साथ-साथ शशि कपूर ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। मूवी की कास्ट की बात करें तो शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के साथ-साथ मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, रंजीता, शक्ति कपूर, कादर खान और राज किरण भी नजर आए थे। वहीं इस मूवी को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘काश मुझे…’ Taapsee Pannu ने Kirti Kulhari के Pink प्रमोशन में इग्नोर करने वाले बयान पर किया रिएक्ट

First published on: Mar 18, 2025 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola