Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shahrukh Khan और Priyanka Chopra 14 साल बाद साथ करेंगे काम? इस मूवी में दिख सकती है जोड़ी

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा 14 साल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। वहीं वो अपने पुराने किरदारों में फैंस को एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये दोनों किस मूवी में 14 साल बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड की धमाकेदार जोड़ियों में शामिल है। दोनों की जोड़ी को डॉन मूवी में काफी पसंद किया गया था। वहीं इस फिल्म से फैंस की ये फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी बन गई थी। अब खबरें हैं कि एक बार फिर 14 साल बाद ये जोड़ी मूवी में साथ दिखाई दे सकती है। बॉलीवुड की फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म में दोनों की जोड़ी साथ दिखाई दे सकती है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर किस मूवी में दोनों को साथ देखा जा सकता है?

यह भी पढ़ें: डांस से सफर हुआ शुरू, ‘एनिमल’ के विलेन से क्लास ले जीता फैंस का दिल; आज बॉलीवुड का खूंखार खलनायक

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह की मूवी में आएंगे नजर?

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की घोषणा मेकर्स ने कर दी है। ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह और कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी देखने को मिल सकती है। मेकर्स शाहरुख और प्रियंका को मूवी में जोड़कर मूवी को और ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने की प्लानिंग में हैं। हालांकि प्रियंका और शाहरुख में से किसी भी स्टार ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

---विज्ञापन---

पहले दो पार्ट्स में शाहरुख खान आ चुके नजर

वहीं अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं तो डॉन का ये तीसरा पार्ट बॉलीवुड मूवीज की सुपरहिट मूवीज में शामिल हो सकता है। बता दें साल 2006 में शाहरुख खान की ‘डॉन’ आई थी जो अमिताभ बच्चन की साल 1978 में आई ‘डॉन’ मूवी का सीक्वल था। फरहान खान के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की मूवी की सफलता के बाद इसका दूसरा पार्ट ‘डॉन 2’ के नाम से रिलीज किया गया। ये साल 2011 में आया था और ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था।

---विज्ञापन---

‘डॉन 3’ में कौन-कौन?

वहीं अब मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट बनाने का ऐलान कर दिया है। इसमें रणवीर सिंह शाहरुख खान की जगह लेते नजर आएंगे। प्रियंका की जगह पहले कियारा आडवाणी मूवी में नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद इस मूवी से किनारा कर लिया, जिसके बाद अब कियारा की जगह कृति सेनन ने ली है। हाल ही में रणवीर सिंह के बर्थडे पर कृति ने अपनी और रणवीर की एक फोटो भी शेयर की थी, जिससे फैंस को हिंट भी मिल गया था कि जल्द ही ये जोड़ी स्क्रीन पर साथ दिखने वाली है।

यह भी पढ़ें: 29 सेलेब्स पर ED ने क्यों कसा शिकंजा? जानें Rana Naidu फेम स्टार समेत और कौन-कौन लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2025 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola