Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सीमा हैदर-सचिन के घर गूंजी किलकारी, भारत आने के बाद पहली बार बनीं मां

सीमा हैदर और सचिन के घर खुशखबरी सामने आई है। भारत आने के बाद पहली बार वह मां बनी हैं। उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीमा और सचिन के परिवार के लिए यह एक खास मौका है, क्योंकि भारत आने के बाद यह उनकी पहला बच्चा है।

बच्ची को दिया जन्म

सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर ने गौतमबुद्ध नगर के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, डिलीवरी सामान्य रही और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। सचिन और उनका परिवार इस नई खुशी को लेकर काफी एक्साइटेड है और जश्न मना रहा है।

---विज्ञापन---

सीमा हैदर का विवादों से जुड़ा सफर

बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह 2023 में अपने प्रेमी सचिन के पास भारत अवैध रूप से आई थीं। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही और उनका मामला सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सचिन के साथ शादी कर ली और यहीं बस गईं।

यह भी पढे़ं: शशि कपूर के 10 आइकॉनिक गाने, जब रोमांस और अदाकारी ने रचा इतिहास

---विज्ञापन---

परिवार खुशखबरी का माहौल

सीमा और सचिन के रिश्ते को लेकर जहां कई विवाद हुए, वहीं अब उनके घर आई इस नई खुशी ने माहौल को बदल दिया है। परिवार के लोग बच्ची के जन्म से बेहद खुश हैं और घर में जश्न का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं। सीमा हैदर की नागरिकता को लेकर अभी भी कई कानूनी अड़चनें बनी हुई हैं। हालांकि, उनके भारत में रहने को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है। अब यह देखना होगा कि बच्ची के जन्म के बाद उनकी स्थिति में कोई बदलाव आता है या नहीं।

यह भी पढे़ं: Celebrity MasterChef में क्यों रोईं Tejasswi Prakash की मां? वीडियो देख फैंस भी हुए इमोशनल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 09:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola