Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Monalisa की फिल्म के डायरेक्टर Sanoj Mishra पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ एक्शन! 5 लोगों पर FIR दर्ज

Sanoj Mishra and Monalisa: मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोप लगाने वाले 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Sanoj Mishra and Monalisa: महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर प्रोड्यूसर वसीम रिजवी सहित कई लोगों ने संगीन आरोप लगाए हैं। अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इन सब पर एक्शन लिया है। डायरेक्टर ने वसीम रिजवी सहित 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की ‘तमाशा’ से SRK की ‘दिलवाले’ तक, Pakistani Box Office पर छाईं ये 5 फिल्में

---विज्ञापन---

सनोज मिश्रा ने आरोपों को बताया फर्जी

सनोज मिश्रा पर फिल्म प्रोड्यूसर वसीम रिजवी ने आरोप लगाए थे कि उनकी कोई भी मूवी रिलीज नहीं हुई है। वहीं वो मोनालिसा को भी बर्बाद कर देंगे। वहीं वसीम के आरोपों पर सनोज ने न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि वसीम बेबुनियाद आरोप लगा रहा है, जिनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

---विज्ञापन---

इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं अब सनोज मिश्रा ने वसीम रिजवी, रवि सुधा चौधरी, माही आनंद, मारुत सिंह और यूट्यूब चैनल के मालिक अभिषेक उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। सनोज का कहना है कि इन लोगों ने ग्रुप बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं जिससे मोनालिसा स्टारर फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर ना बन सके।

मोनालिसा को लेकर क्या बोले सनोज?

बता दें सनोज मिश्रा ने न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मोनालिसा को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। साथ ही उन्हें एक्टिंग की क्लासेस भी दी जा रही हैं। इसी साल जल्द ही मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। मोनालिसा के अलावा मूवी में फिलहाल किसी कास्ट का सनोज ने जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि जब तक कोई फाइनल नहीं हो जाता तब तक वो कुछ रिवील नहीं करना चाहते।

---विज्ञापन---

वसीम ने लगाए थे आरोप

यह भी पढ़ें: Rozlyn Khan के आरोपों पर Hina Khan का पलटवार! वीडियो शेयर कर बोलती की बंद

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2025 06:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola