Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल की तबीयत कैसी? एक्ट्रेस ने फैंस से की खास अपील

Sana Makbul: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर सना मकबूल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पातल से सना मकबूल का पहला पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

Sana Makbul
Sana Makbul (Image Credit: Instagram)

Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर सना मकबूल अपनी तबीयत के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। सना मकबूल अस्पतला में भर्ती हैं और उनकी डॉक्टर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना के अस्पताल में गंभीर हालत में होने की बात सामने आते ही फैंस परेशान हो गए थे और उनकी फिक्र जता रहे थे। सना ने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर की है और साथ ही फैंस को बताया है कि अब उनकी तबीयत कैसी है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की विजेता सना मकबूल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

---विज्ञापन---

सना मकबूल का पहला पोस्ट 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर सना मकबूल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो बिस्तर पर दिखाई दे रही हैं। फोटो में सना लेटी हुई हैं और उनकी आंखें और चेहरा सूजा हुआ है और उनके चिन पर भी चोट का निशान दिख रहा है। सना ने अपने हाथ में छोटी-सी लाबूबू डॉल पकड़े हुए हैं और वो स्माइल कर रही हैं।

---विज्ञापन---

कैसी है सना मकबूल  की तबीयत?

सना मकबूल ने कैप्शन  में लिखा, ‘और मेरी उथल-पुथल के बीच, उसे मेरी पहली लाबूबू मिल गई।’ सना मकबूल ने अपनी स्टोरी के कैप्शन में फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट भी दिया है।  उन्होंने लिखा, ‘मुझे अपनी दुआओं में शामिल रखना। मैं बेहतर हूं।’ सना ने बताया है कि अब उनकी तबीयत पहले ठीक हैं और वो बेहतर हैं।

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने बताई थी हालत

सना की दोस्त और डॉ. आशना कांचवाला ने इंस्टाग्राम पर सना के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘मेरी सबसे स्ट्रॉन्ग दिवा। इतनी गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद इतनी हिम्मत और धैर्य दिखाने के लिए मुझे तुम पर गर्व है। इंशाल्लाह, तुम इससे लड़ोगी और और भी मजबूत होकर बाहर निकलोगी… अल्लाह तुम्हारे साथ है। और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं। जल्दी ठीक हो जाओ।’

यह भी पढ़ें: Netflix पर लौटे सिद्धू, कपिल के शो में लगाएंगे हंसी के ठहाके, देख अर्चना हुईं शॉक्ड

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 09, 2025 01:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola