Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान, बोले- काम तो आपको बहुत मिलेगा और…

Salman Khan supports Rajpal Yadav: हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव के चेक बाउंस केस को लेकर तंज कसा गया था. वहीं अब सलमान खान ने अपनी एक पोस्ट के जरिए राजपाल यादव को अपना सपोर्ट दिया है.

Salman Khan supports Rajpal Yadav: बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव पिछले दिनों अपने चेक बाउंस केस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. इसके लिए उन्हें जेल तक जाना पड़ा. वहीं हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान इसे लेकर उनपर तंज भी कसा गया. ऐसे में अब सलमान खान ने दिल खोलकर राजपाल यादव का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहां कि आपके हमेशा काम मिलता रहेगा.

राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के सपोर्ट में आगे आए हैं. भाईजान ने अपने सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट पर लिखा, “भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत यह है, और यह याद रखने के कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.”

---विज्ञापन---

सलमान खान की इस दरियादिली के लिए राजपाल यादव ने सुपरस्टार का आभार जताया. उन्होंने सलमान खान की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, “भाई, मेरे 30 साल के सफ़र को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. लव यू, भाई, नमन!”

अवॉर्ड शो के दौरान हुई राजपाल यादव की बेइज्जती

बता दें ये मामला तब शुरू हुआ जब एक अवॉर्ड शो के दौरान होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कथित फाइनेंशियल केस का जिक्र करते हुए कमेंट किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमे राजपाल यादव कहते नजर आते हैं, “रुपया डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है. कुछ समझ नहीं आ रहा है बस बैठे-बैठे शांति शांति कर रहा हूं.” ये सुनकर सौरभ द्विवेदी कहते हैं, “राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं.” ये सुनकर पहले तो राजपाल थोड़ा शर्मिंदगी महसूस करते हैं और फिर हंसने लगते हैं. सौरभ का ये जवाब फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 07, 2026 03:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो