---विज्ञापन---

Salman Khan घर के बाहर इस गन से हुई थी फायरिंग! Mumbai Police के हाथ लगी बंदूक और जिंदा कारतूस

Salman Khan firing case: सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के हाथ वारदात को अंजाम देने वाली बंदूक और जिंदा कारतूस लग गए हैं।

Salman Khan firing case

Salman Khan firing case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) फायरिंग केस (Salman Khan firing case) में बड़ा अपडेट आया है। बीते दिन 22 अप्रैल को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस (Mumbai Crime Branch Police) ने घटना को अंजाम देने वाली बंदूक को जब्त कर लिया है। साथ ही जिंदा कारतूस भी मिले हैं। ये बंदूक गुजरात की तापी नदी से मिली है, अब खबर है कि पुलिस दूसरी बंदूक की तलाश में जुटी हुई है। शूटर्स ने एक्टर के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग कर बंदूक को तापी नदी में फेंक दिया था।

मिले हैं जिंदा कारतूस

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक को गुजरात की तापी नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस के हाथ कुछ जिंदा कारतूस भी लगे हैं। वहीं दूसरी बंदूक की खोज जारी है। पहले अपडेट आया था कि शूटर्स ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है, और उन्होंने बंदूक के बारे में भी जानकारी दे दी है कि वो कहां हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत वेपन की तलाश में गुजरात के लिए रवाना हो गई।

बंदूक खोजने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

सलमान खान फायरिंग केस में पुलिस तेजी से आगे बढ़ रही है और केस को सुलझा रही है। क्राइम ब्रांच टीम के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्होंने फायरिंग में इस्तेमाल होने वाली बंदूक को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की हेल्प ली। कड़ी मशक्कत के बाद तापी नदी से एक बंदूक को ढूंढ लिया गया और साथ में कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

अब पुलिस दूसरी बंदूक को सर्च कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश था। हालांकि उन्होंने सिर्फ 4 गोलियां चलाई और मौके से भाग निकले।

FIR में जोड़ी गईं कितनी धाराएं

बता दें कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग को 14 अप्रैल की सुबह अंजाम दिया गया। पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही दिनों में आरोपी हाथ लग गए और अब वेपन को भी खोज लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने 20 अप्रैल को कहा कि अपराधियों के खिलाफ एफआईआर में तीन नई धाराएं शामिल की गई हैं। इस मामले में आईपीसी 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना), और 201 (सबूत के साथ छेड़छाड़) के तहत अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।

यह भी पढ़ें: क्या मुंबई छोड़ने वाले हैं सलमान खान

First published on: Apr 23, 2024 08:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.