Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ ने उड़ाया गर्दा, ताबड़तोड़ कमाई कर पार किया 350 करोड़ का आंकड़ा

Salaar Day 12 Box Office Collection: प्रभास (Prabhas) की ‘सालार’ (Salaar) ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है। एक्शन से भरपूर इस मूवी को फैंस पसंद कर रहे हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुई सालार को अब 12 दिन हो गए हैं। ‘बाहुबली’ एक्टर का जलवा एक बार फिर से चल गया है। टिकट खिड़की […]

Salaar, Day 12 Box Office Collection, Prabhas

Salaar Day 12 Box Office Collection: प्रभास (Prabhas) की ‘सालार’ (Salaar) ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है। एक्शन से भरपूर इस मूवी को फैंस पसंद कर रहे हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुई सालार को अब 12 दिन हो गए हैं। ‘बाहुबली’ एक्टर का जलवा एक बार फिर से चल गया है। टिकट खिड़की पर लाइन देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अब फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लेटेस्ट कलेक्शन पर।

यह भी पढ़ें: ‘लानत है…हरिवंश राय बच्चन के बेटे हो तुम’

12वें दिन भी ‘सालार’ का क्रेज रहा (Salaar Box Office Collection Day 12)

दो दोस्तों की दोस्ती के दुश्मनी में बदलने की कहानी है ‘सालार’ जो फैंस को पसंद आ रही है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास एक बार फिर से छा गए हैं। एक्शन से भरपूर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रही है। मूवी ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से सभी को हैरान कर दिया है।

सैकनलिक की रिपोर्ट के अनुसार ‘सालार’ ने रिलीज के 12वें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब मूवी का टोटल कलेक्शन 369.37 करोड़ रुपये हो गया है।

‘सालार’ का कलेक्शन

Day 1- 90.7 करोड़
Day 2- 56.35 करोड़
Day 3- 62.05 करोड़
Day 4- 42.50 करोड़
Day 5- 23.80 करोड़
Day 6- 17.00 करोड़
Day 7- 12.00 करोड़

Day 8- 10 करोड़
Day 9- 12.50 करोड़
Day 10- 9.7 करोड़
Day 11- 10.48 करोड़
Day 12- 7.50
Total Collection- 369.37

ये भी पढ़ेंः मुश्किल में फंसे Malaika Arora और Arbaaz Khan के बेटे Arhaan

‘सालार’ की स्टारकास्ट

सालार का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें प्रभास के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी के अलावा भी कई कलाकार हैं।

First published on: Jan 03, 2024 06:05 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.