Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rashmika-Vijay Wedding: कल सात फेरे लेने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? शादी के वेन्यू से सामने आई वीडियो

Rashmika-Vijay Wedding: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक साउथ एक्टर्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने वाले हैं. वीडियो के मुताबिक उदयपुर का सिटी पैलेस रश्मिका और विजय की शादी के लिए सजाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

Rashmika mandanna Vijay Devarakonda
Rashmika mandanna Vijay Devarakonda

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दोनों की डेटिंग को लेकर काफी वक्त से अफवाहें उड़ती रही हैं. लेकिन उन्होंने कभी इसपर रिएक्ट नहीं किया है. यहां तक कि बीते कुछ महीनों से उनकी शादी को लेकर भी खबरें सामने आईं है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे फरवरी में शादी करने वाले हैं. इन रिपोर्ट्स के बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उदयपुर का सिटी पैलेस रश्मिका और विजय की शादी के लिए सजाया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

2 अक्टूबर को होगी रश्मिका-विजय की शादी

दरअसल, सोशल मीडिया पर तान्या नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो में बताया कि ‘हम अभी उदयपुर के सिटी पैलेस में है और यहां पर बहुत तगड़ा डेकोरेशन चल रहा है और हमें पता चला है कि यहां पर किसी की शादी है और अंदाजा लगाइए किसकी शादी है. वो आगे कहती हैं कि, ” रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है. या जो भी नाम है. आपको मैं एक्सक्लूसिव खबर दे रही हैं, ये 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं. हालांकि विजय और रश्मिका की ओर से अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

इसके बाद तान्या ने वेन्यू की डेकोरेशन भी दिखाई है. जहां पर सिटी पैलेस को लाल रंग से सजाया गया है. बड़े बड़े झूमर डेकोरेशन के लिए जमीन पर रखे हैं. साथ ही वहां पर बड़े गोल्डन बर्तन भी देखने को मिले हैं. वायरल वीडियो पर लोगों ने भी रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, “जब आप जनता से बात कर रहे हों तो कृपया ऐसी बातें न कहें जैसे “कोई लड़का… जो भी है” वगैरह. सच में? मुझे पता है कि आप उसे नहीं जानते, लेकिन अरे यार, रश्मिका हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर नहीं है. वह पहले दक्षिण भारतीय स्टार थी और विजय वहां उससे कहीं बड़ा स्टार है. कृपया बेवकूफी भरी बातें करने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लें. अन्य यूजर ने लिखा, “अगर यह सच है, तो आप लोग जानकारी क्यों लीक कर रहे हैं और विजय का नाम इस तरह क्यों ले रहे हैं… अजीब बात है.

अक्टूबर में हो गई थी रश्मिका और विजय की सगाई!

खबरों के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है. वहीं, अगर वायरल शादी की खबरों में जरा भी सच्चाई है तो फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़े-Rohit Shetty News: क्या हमलावर के निशाने पर थे रोहित शेट्टी? फायरिंग से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आई सामने

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 01:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola