Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rohit Shetty News: क्या हमलावर के निशाने पर थे रोहित शेट्टी? फायरिंग से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आई सामने

Rohit Shetty News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती देर रात को चार राउंड फायरिंग हुई है. जिसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है. वहीं, अब इस मामले में एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है.

---विज्ञापन---

Rohit Shetty
Rohit Shetty

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर बीती रात चार राउंड फायरिंग की गई. अचानक इस तरह की फायरिंग की घटना ने सभी को हिला दिया है. पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है और फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. वहीं, डायरेक्टर के फैंस भी उनको लेकर फिक्रमंद है. हालांकि इस पूरी घटना के दौरान रोहित शेट्टी कहां थे, चलिए जानते हैं.

फायरिंग करने वाला आरोपी था अकेला

दरअसल, हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक जब डायरेक्टर के घर के बाहर फायरिंग हुई तब रोहित शेट्टी अंदर ही मौजूद थे. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक ये भी बताया गया है कि घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी एक ही था. इस पूरी घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है.

---विज्ञापन---

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी

सीसीटीवी में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चलते हुए और फायरिंग करता हुआ दिख रहा है. वहीं, क्राइम ब्रांच ये भी कह रही है कि फायरिंग मामले में गैंगस्टर लिंक होने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखकर पुलिस अपनी जांच कर रही है. फायरिंग को लेकर मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि, “बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है. हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी के घर के बाहर तैनात है पुलिस

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं और इसमें दिखाया जा रहा है कि आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात है और मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर रही है. इस फायरिंग मामले में किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. रोहित शेट्टी ने भी फायरिंग के बाद किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. हालांकि इस घटना से सुरक्षा पर सवाल जरूर खडे हो गए हैं.

---विज्ञापन---

सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं रोहित शेट्टी

बता दें कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एक बहुत बड़े डायरेक्टर हैं, जो कि तमाम हिट फिल्में दे चुके हैं. उन्होंने गोलमाल अगेन, सिंघम, दिलवाले, सिंघम रिटर्न्स, जैसी फिल्में बना चुके हैं. इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी के भी होस्ट हैं.

यह भी पढ़ें- Rohit Shetty के घर पर हुई फायरिंग, सुबह-सुबह ही डायरेक्टर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 11:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola