Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

समय रैना के कमबैक पर क्या बोले रणवीर अल्लाहबादिया? IGL विवाद पर पहली बार फैंस से की बातचीत

रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर फैंस से इंस्टाग्राम पर बात की है। वहीं उन्होंने समय रैना के कमबैक पर भी बड़ा अपडेट दिया। आइए आपको भी बताते हैं रणवीर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद अपना पॉडकास्ट वापस से शुरू कर दिया है। वहीं अपूर्वा मखीजा ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर कमबैक कर दिया है। लेकिन समय रैना अभी भी गायब हैं। उनके फैंस उनके कमबैक का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर AMA (Ask Me Anything) सेशन किया। इस दौरान फैंस ने समय के कमबैक पर सवाल कर डाले। वहीं रणवीर ने भी इस पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। साथ ही IGL विवाद के बाद समय और अपूर्वा के साथ अपने बॉन्ड को लेकर भी खुलासा किया है। आइए आपको भी बताते रणवीर ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार्स की 5 अपकमिंग फिल्में, सुपरहिट वापसी संग बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

---विज्ञापन---

समय पर क्या बोले रणवीर?

रणवीर ने इंस्टा पर अपने AMA सेशन में फैंस को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े सवालों का जवाब दिया। वहीं इस दौरान फैंस ने समय के कमबैक पर सवाल कर लिया। साथ ही पूछा कि क्या वो अभी भी समय के कॉन्टेक्ट में हैं? समय के कमबैक पर रणवीर ने कहा, ‘समय जल्द ही वापस आ जाएगा।’ वहीं रणवीर ने समय के साथ अपने बॉन्ड को लेकर कहा, ‘घटना के बाद हम एक-दूसरे के और भी ज्यादा करीब आ गए हैं। अच्छे-बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे, जिससे हमारा बॉन्ड और ज्यादा मजबूत हो गया।’

---विज्ञापन---

आशीष और अपूर्वा पर भी की बात

रणवीर ने आगे कहा, ‘भगवान हम सबके साथ हैं। आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा से भी मैं बहुत प्यार करता हूं। पिक्चर अभी बाकी है।’ ये पहली बार हुआ कि IGL विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने फैंस से पहली बार बात की है।

---विज्ञापन---

विवाद के बाद क्या खोया क्या पाया?

वहीं रणवीर ने विवाद के बाद जो कुछ खोया है इसके बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जो मैंने विवाद के बाद स्वास्थ्य, अवसर, पैसा, प्रतिष्ठा, मानसिक स्वास्थ्य, शांति, माता-पिता की संतुष्टि और बहुत कुछ खोया है। वहीं जो मैंने चेंज, आध्यात्मिक विकास और दृढ़ता पाया है।

यह भी पढ़ें: कैसी रही ‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, जानें अक्षय कुमार-अनन्या पांडे की फिल्म का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2025 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola