---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Easter celebration:प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर की ईस्टर सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें, फैंस लुटा रहे हैं प्यार  

Priyanka Chopra Easter celebration: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और आए दिन अपनी और बेटी मालती की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मालती की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। प्रियंका की लाडली ने […]

Priyanka Chopra, Hollywood, Bollywood, Viral photo

Priyanka Chopra Easter celebration: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और आए दिन अपनी और बेटी मालती की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मालती की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना है। प्रियंका की लाडली ने इस साल अपना पहला ईस्टर सेलिब्रेट किया है जिसकी प्यारी सी तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका और मालती बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। जो भी उनकी ये तस्वीरें देख रहा है वो उनकी क्यूटनेस की तारीफ जरूर कर रहा है। आइए हम भी उनकी एक झलक देख लेते हैं।

प्रियंका ने मालती के फर्स्ट ईस्टर की फोटो की सांझा

प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेस में से एक है जो अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ के हर खास पल को शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईस्टर सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बेटी मालती की कुछ बेहद ही प्यारी सी तस्वीर पोस्ट कर सभी फैंस को मालती की क्यूटनेस का दीवाना बना दिया है। पहली तस्वीर में मालती अपनी मॉम प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं, इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह प्रियंका ने मालती को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है।

नाइट सूट में ट्विनिंग करती नजर आईं मां-बेटी

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में बहुत प्यारे नजर आ रहे हैं। बात तीसरी तस्वीर की करें तो इसमें मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है।

प्रियंका ने बेटी की एक और फोटो शेयर कर लिखा ये कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ईस्टर की इन खास फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ईस्टर संडे।” वहीं एक्ट्रेस की बेटी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इससे पहले भी प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फ्लावर हेयर बैंड लगाएं व्हाइट एंड येलो आउटफिट पहने हुए मालती की क्यूट तस्वीर शेयर की थी। फोटो में मालती बहुत सारे फूलों से घिरी हुई नजर आ रही थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं।”

First published on: Apr 10, 2023 09:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.