Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Priyanka Chopra के 5 Met Gala लुक्स, जानें ‘देसी गर्ल’ कब-कब बिखेर चुकीं हुस्न का जलवा?

Priyanka Chopra Met Gala Looks: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पांच बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कब-कब एक्ट्रेस ने लाइमलाइट लूटी?

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Met Gala Looks: मेट गाला 2025 खूब सुर्खियों में हैं। इस बार फैशन इवेंट में भारत के सुपरस्टार शाहरुख खान ने डेब्यू किया। वहीं उनके साथ कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ और मनीष मल्होत्रा ने भी अपना डेब्यू किया। जहां भारत के इन कलाकारों ने अपना डेब्यू किया तो वहीं दूसरी ओर ग्लोबल स्टार और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। आइए आज हम आपको प्रियंका के मेट गाला लुक्स के दीदार कराने जा रहे हैं। वहीं आपको बताते हैं कि प्रियंका ने कब-कब मेट गाला में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं?

यह भी पढ़ें: ‘मैं शाहरुख खान…’, Met Gala 2025 से SRK का वीडियो वायरल, बेबाकी से की मीडिया की बोलती बंद

---विज्ञापन---

2017 में डेब्यू

प्रियंका ने साल 2017 में मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने उस दौरान फैशन ब्रांड राल्फ लॉरेन की डिजाइनर ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने ब्राउन कलर की ट्रेंच कोट ड्रेस पहनी थी। ब्लैक हाई बूट्स और हाई बन के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कैरी किया था। साथ ही सिल्वर ज्वेलरी के साथ उनका लुक कंप्लीट हुआ था। इस इवेंट में निक जोनस उनके साथ पहली बार दिखाई दिए थे।

---विज्ञापन---

2018 में मरून वेलवेट गाउन लुक

एक्ट्रेस ने साल 2018 में भी भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने मरून वेलवेट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड बीडेड हुड भी कैरी किया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। इसे भी राल्फ लॉरेन ने ही डिजाइन किया था।

---विज्ञापन---

2019 में ड्रामेटिक लुक

‘देसी गर्ल’ ने 2019 में भी मेट गाला में पार्टिसिपेट किया था। इस दौरान उन्होंने ड्रामेटिक लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने सिल्वर शिमरी गाउन, व्हाइट क्रिस्पी बाल, फर केप और फैंटेसी स्टाइल मेकअप के साथ अपना ये लुक कैरी किया था। इस लुक के लिए जहां कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था तो कुछ ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।

---विज्ञापन---

2023 में ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन लुक

प्रियंका ने साल 2023 में भी शिरकत की। इस बार उन्होंने वालेंटिनो का ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को बुल्गारी की डायमंड जूलरी के साथ स्टाइल किया था। उनका ये लुक काफी क्लासी और स्टाइलिश था।

---विज्ञापन---

2025 में पोल्का ड्रेस लुक

एक्ट्रेस ने साल 2025 में एक और बार मेट गाला में शिरकत की। इस बार भी उन्होंने साबित कर दिखाया कि वो स्टाइल आइकन हैं। उन्होंने इस बार व्हाइट कलर की पोल्का ड्रेस कैरी की। ये ड्रेस बालमैन के डिजाइनर ओलिवियर रूस्टिंग ने डिजाइन की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Diljit का रॉयल तो Shahrukh का दिखा ‘किंग’ लुक, Met Gala 2025 में भारतीय स्टार्स का स्टनिंग डेब्यू

First published on: May 06, 2025 11:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola