Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उन्होंने जानबूझकर…’, स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों पर Palash Muchhal ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मेरा कैरेक्टर…

Palash Muchhal Breaks Silence on Cheating Allegations: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने चीटिंग और धोखाधड़ी के आरोप पर अपनी चुप्पी तोड़ दी हैं, चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

Palash Muchhal Breaks Silence on Cheating Allegations
पलाश मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी

Palash Muchhal Breaks Silence on Cheating Allegations: स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स फियोन्से और पलाश मुच्छल इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी होने वाली थी, जो एन मौके पर ही टूट गई. अभी ये मामला सही शांत भी नहीं हुआ था कि इस बीच स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल पर चीटिंग और धोखाधड़ी के कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने किसी और महिला के साथ पलाश के रंगे हाथों पकड़े जाने की भी बात कही है. अब इन सभी आरोपों को लेकर पलाश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

पलाश मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी

स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने के बयान और आरोपों के बाद पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई. विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल पर चीटिंग के साथ-साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया. अब पलाश ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया है. पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए विज्ञान माने के इन सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया. साथ ही विज्ञान माने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी.

---विज्ञापन---

जानबूझकर मेरे कैरेक्टर…

पलाश ने इन सभी आरोपों का जवाब देते हुए अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली के विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये के मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है क्योंकि उन्होंने जानबूझकर मेरी रेपुटेशन और मेरे कैरेक्टर को खराब करने के इरादे से झूठे, अपमानजनक और डिफेमेटरी आरोप लगाए हैं.’ पलाश मुच्छल ने इंस्टा स्टोरीज शनिवार, 24 दिसंबर को पोस्ट की थी.

अब क्या होगा?

किसी को उम्मीद नहीं थी कि पलाश विज्ञान के आरोपों का इससे जवाब देंगे. उनके इस कदम से हर कोई हैरान है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पलाश मुच्छल के इस लीगल नोटिस का विज्ञान माने किस तरह से जवाब देते हैं. मालूम हो कि विज्ञान माने मराठी फिल्मों के एक फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2026 08:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो