Orry in Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ टेलीकास्ट होने से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई फेमस नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इन नामों पर ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है। वहीं इसी बीच शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि फेमस इंफ्लूएंसर ओरी यानी ओरहान अवत्रामणी है। विक्की लालवानी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया है।
यह भी पढ़ें: Actress Dhanashree का Yuzvendra Chahal से डिवोर्स क्यों? जानें तलाक की इनसाइड स्टोरी
कौन हैं ओरी?
ओरी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। ओरी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी पार्टियों की शान हैं। वहीं ये सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि शो में ये सिर्फ एक ही दिन के लिए नजर आए थे। अब वो टीवी के दूसरे फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ओरी ने किया शो साइन?
विक्की लालवानी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार ओरी को शो का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट बता दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ओरी ने शो को साइन कर लिया है। हालांकि ओरी और उनकी टीम ने इस बात पर अब तक मुहर नहीं लगाई है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन सितारों को किया अप्रोच
रोहित शेट्टी के शो में ओरी से पहले कई और सेलेब्स के नाम सामने आ रहे थे। इनमें चुम दरंग, ईशा सिंह, भाविका शर्मा, सिद्धार्थ निगम, एल्विश यादव, गुल्की जोशी, अविनाश मिश्रा जैसी फेमस सितारों के नाम भी शामिल हैं। शो की शूटिंग मई 2025 में शुरू होने जा रही है। वहीं जून या जुलाई में इसे टीवी पर टेलीकास्ट भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: हिना खान के कैंसर को फर्जी बताने वाली पोस्ट डिलीट क्यों? रोजलिन पर उठा सवाल