Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

NT Rama Rao Death Anniversary: पिता की पुण्यतिथि पर नम आंखों से Nandamuri Balakrishna ने दी श्रद्धांजलि, सामने आई भावुक तस्वीर

नंदमूरी बालकृष्ण ने 18 जनवरी को अपने पिता एनटी राव की 30वीं पुण्यतिथि पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Nandmuri balakrishna
Nandmuri balakrishna

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर नंदमूरी बालकृष्ण किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है. वहीं नंदमूरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पिता की 30वीं पुण्यतिथि मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

नम आंखों से नंदमुदी ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिवंगत अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के बेटे और अभिनेता और आंध्र प्रदेश के विधायक नंदमूरी बालकृष्ण भी एनटीआर घाट पहुंचे. जहां उन्होंने अपने पिता की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वह शांति से वहां खड़े हुए नजर आए और उनकी आंखें नम थीं. साथ ही वहां लोग लगातार एनटी रामाराव के फूलों की मालाएं चढ़ाते हुए दिखे.

---विज्ञापन---

एनटी रामा राव ने की शानदार फिल्में

बता दें कि नटी रामाराव साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हुआ करते थे. उन्होंने तमाम शानदार फिल्में की, जिसमें से उन्होंने कई ऐसे यादगार रोल भी निभाए. उन्होंने ब्रह्मचारी विश्वामित्र, श्रीमद्विराता पर्व, ,सम्राट अशोका, जैसी तमा फिल्मों में काम किया. राव को मद्रास के नेशनल आर्ट थिएटर के तहत थोडु डोंगलू (1954) और सीताराम कल्याणम (1960) के सह-निर्माण और वरकत्नाम (1970) के निर्देशन के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले. वहीं, 72 साल की उम्र में 18 जनवरी 1996 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

नंदमूरी की फिल्में

काम को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म डाकू महाराज में नजर आए थे. इस फिल्म में उर्वशी रौतेला भी दिखी थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके अलावा वह आखांडा 2 में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए Varun Dhawan की ट्रोलिंग पर भड़के Suniel Shetty, बोले- ‘क्या किसी ने…’

First published on: Jan 18, 2026 01:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola