Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आई थी ये हसीना, आज टॉप एक्ट्रेस में नाम शुमार; करोड़ों की हैं मालकिन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार एक एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल की है। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर्स अपने सपने पूरे करने के लिए काफी मुश्किल दौर से भी गुजरते हैं। बड़े-बड़े सपनों के पीछे उनकी स्ट्रगल्स भी छुपी होती हैं। वहीं वो अपने करियर के आगे कभी भी अपने प्रॉब्लम्स को आने नहीं देते। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने सपने पूरे करने के लिए काफी स्ट्रगल्स का सामना किया। ये एक्ट्रेस मुंबई सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर आई थीं, लेकिन आज उनका नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वहीं आज उनकी नेटवर्थ करोड़ों में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की। चलिए आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी होने पर शर्मिंदा…’, Saba Qamar का पुराना वीडियो वायरल; रोते हुए बताई थी आपबीती

---विज्ञापन---

बिग बॉस से मिली पहचान

नोरा फतेही ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने सीजन 10 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी। इसके बाद से बॉलीवुड के दरवाजे उनके लिए खुल गए थे। आज इंडस्ट्री में जब भी डांस का जिक्र किया जाता है तो नोरा का नाम उस लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। एक्ट्रेस को ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर दिलबर’ से पहचान मिली।

---विज्ञापन---

कनाडा से मुंबई आईं एक्ट्रेस

वहीं नोरा का जन्म कनाडा में हुआ। कनाडा से एक्ट्रेस मुंबई सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर आई थीं। पेट पालने के लिए उन्होंने हुक्का बार में भी काम किया। बॉलीवुड में काम मिलने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। एक्ट्रेस ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘एन एक्शन हीरो’ और कई अन्य बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

कितनी है नेटवर्थ?

एक्ट्रेस आज एक गाने के लिए 2 करोड़ की मोटी रकम वसूलती हैं। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये से 50 करोड़ के आसपास बताई जाती है। हाल ही में वो ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आईं और ऑडियंस ने उनके काम की काफी तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें: IGL विवाद के बाद पहली बार मिले अपूर्वा और समय, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने मचाया धमाल

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2025 10:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola