---विज्ञापन---

मशहूर एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, गम में डूबा परिवार

Meg Bennett Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई। फेमस एक्ट्रेस का निधन हो गया है, वो कैंसर से जंग हार गई हैं।

Meg Bennett Passed Away
Meg Bennett Passed Away

Meg Bennett Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई। जहां एक तरह 29 साल की फेमस टिक-टॉक स्टार ईवा इवांस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि मशहूर एक्ट्रेस और राइटर मेग बेनेट (Meg Bennett) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर से सिनेमा जगत में मातम पसर गया है और फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस सॉप ओपेरा में अपनी एक्टिंग की धूम मचाने वाली मेग बेनेट (Meg Bennett Passed Away) के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

कैंसर से हारी जंग (Meg Bennett Passed Away)

एक्ट्रेस और राइटर मेग बेनेट (Meg Bennett) ने 11 अप्रैल को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गई हैं। एक्ट्रेस और राइटर की मौत से उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है और वो सोशल मीडिया पर मेग बेनेट के पुराने वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यादगार किरदारों से बनाई खास पहचान

मेग बेनेट (Meg Bennett) के वर्क फ्रंट की बात करें तो  उन्होंने ‘द यंग एंड द रेस्टलेस’ में जूलिया न्यूमैन का किरदार निभाया था। इसके अलावा साल 1990 के दशक में ‘सांता बारबरा’ में मेगन रिचर्डसन का किरदार निभाया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने सोप ओपेरा में अपने एक्टिंग करियर का लंबा समय बिताया है, ‘टुमॉरो के लिए सर्च फॉर टुमॉरो’ नाम का शो जो साल 1974  में शुरू हुआ था। उसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। साल 2005 में आई ‘हॉस्पिटल जनरल’ में भी उन्होंने बतौर राइटर काम किया है।

गम में डूबा परिवार 

मेग बेनेट (Meg Bennett) के परिवार ने रविवार को उनकी मौत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस और राइटर की मौत से उनके परिवार सदमे में है। बात करें उनके परिवार की तो, एक्ट्रेस की फैमिली में उनके पति ‘सनसेट बीच’ के सह-निर्माता और राइटर रॉबर्ट गुज़ा हैं। इसके अलावा उनकी दो स्टेप बेटियां और चार पोते और पोतियां भी हैं। इसके अलावा  अभिनेत्री के भाई और बहन हैं।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्टर के साथ सेट पर हुआ हादसा, चेहरे पर आई चोटें

First published on: Apr 22, 2024 04:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.