Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora के साथ हुआ बड़ा हादसा, चोट का निशान देख घबराए फैंस

Malaika Arora Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां खबर है कि एक्ट्रेस को गंभीर चोट (Malaika Arora Injured) लग गई है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्ट्रेस को उनके घर से बाहर निकले स्पॉट किया। इस दौरान उनकी जांघ पर एक बड़ा सा […]

Malaika Arora

Malaika Arora Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां खबर है कि एक्ट्रेस को गंभीर चोट (Malaika Arora Injured) लग गई है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। एक्ट्रेस को उनके घर से बाहर निकले स्पॉट किया। इस दौरान उनकी जांघ पर एक बड़ा सा नीला चोट का निशान नजर आया। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस मांग रहे ठीक होने की दुआ (Malaika Arora Injured)

अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीत लेने वाली मलाइका के इस वीडियो ने इंटनेट पर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस के फैंस उनकी जल्द से जल्द ठीक होनी की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। उनका यह वीडियो मुंबई के एक सैलून से बाहर निकलते समय का है। इस बीच मलाइका अरोड़ा के दाहिने पैर की थाई पर काला सा निशान साफ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- बिजनेसमैन नहीं टैक्सी ड्राइवर से Shilpa Shetty ने रचाई शादी! अब खुल गई पोल

इंटरनेट पर मचा हंगामा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मलाइका को यह चोट कैसे लगी कहीं वो डांस करते समय गिर गईं या फिर उनका पैर स्लिप हुआ है? वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस को ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ रहा है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा टीवी रियलिटी शो में ‘झलक दिखला जा’ के नए सीजन में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-  Shahrukh Khan पर ससुराल वालों ने तान दी थी बंदूक ! बेटी के बॉयफ्रेंड का मजहब जान मां ने…

First published on: Oct 27, 2023 01:34 PM