Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कॉमेडियन कुणाल कामरा को एक और झटका, अब मुंबई पुलिस ने ठुकराई ये मांग

कुणाल कामरा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मुंबई पुलिस ने कामरा की स्पेशल डिमांड खारिज कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित गाना गाकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन को समन भेजा था। इस पर कामरा ने पुलिस से एक स्पेशल मांग की थी। अब पुलिस ने कामरा की ये मांग ठुकरा दी है, जिससे कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं कुणाल के वकील ने खार पुलिस स्टेशन जाकर कॉमेडियन की तरफ से हाजिरी लगाई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें: क्या हैक हुआ श्रद्धा कपूर का X अकाउंट? ‘स्त्री’ के लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की बढ़ी टेंशन

---विज्ञापन---

पुलिस ने खारिज की ये मांग

दरअसल बीते दिन व्हाट्सअप पर कामरा को खार पुलिस ने समन जारी किया था। इस पर कामरा ने पुलिस से एक हफ्ते का समय मांगने की अपील की थी। वहीं कामरा के वकील ने खार पुलिस स्टेशन जाकर कॉमेडियन की तरफ से एक हफ्ते के समय मांगने की अपील की हार्ड कॉपी पुलिस को सौंपी। अब पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है। वहीं जानकारी के अनुसार आज खार पुलिस कुणाल कामरा को BNS सेक्शन 35 के तहत दूसरा समन जारी करेगी।

---विज्ञापन---

एक और पैरोडी सॉन्ग गाया

वहीं कुणाल ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर की। इसमें वो एक और पैरोडी गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कुणाल ने हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ और उनके खिलाफ हुए हंगामे को दिखाया है। वहीं वीडियो में वो हम होंगे कामयाब का मॉडिफाइड वर्जन गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वो बोल रहे हैं, ‘हम होंगे कंगाल।’ ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही है।

लोग कर रहे सपोर्ट

बता दें कुणाल कामरा अक्सर विवादों में छाए रहते है। लेकिन हालिया विवाद को लेकर उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज हो गई है। वहीं शिवसैनिक उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग कॉमेडियन को सपोर्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर हंसल मेहता ने पोस्ट शेयर कर कामरा को सपोर्ट किया था और अपने साथ हुई 25 साल पुरानी घटना का भी जिक्र किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर मां को याद कर हुए भावुक, पुरानी फोटोज शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

First published on: Mar 26, 2025 11:12 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola