Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्स वाइफ रीटा पर भड़के कुमार सानू, आरोपों पर सिंगर ने पलटवार कर भेजा लीगल नोटिस

Kumar Sanu Sends Legal Notice To Ex-Wife: रीता भट्टाचार्य ने कुछ वक्त पहले एक्स हसबैंड कुमार सानू पर प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. इन आरोपों के बाद अब सिंगर ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है

Kumar Sanu Sends Legal Notice To Ex Wife
कुमार सानू ने भेजा एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य को लीगल नोटिस (photo source- social media)

Kumar Sanu Sends Legal Notice To Ex-Wife: कुमार सानू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में आए दिन नए किस्से चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे वो एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ उनके अफेयर की खबर हो या उनकी एक्स वाइफ द्वारा लगाए गए आरोप हो. हाल ही में रीता भट्टाचार्य का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सिंगर पर प्रेगनेंसी के दौरान टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक,अब इस मामले में कुमार सानू ने अपनी वकील सना रईस खान के जरिए रीता को लीगल नोटिस भेजा है.

वकील सना रईस खान ने की लीगल पर नोटिस बात

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर कुमार सानू ने अपनी एक्स वाइफ को कानूनी नोटिस भेजा है. इसके अलावा, उनकी वकील सना रईस खान ने ऑफिशियल बयान में रीटा भट्टाचार्य को भेजे गए लीगल नोटिस के बारे में बात की. लीगल नोटिस में बताया कि कुमार सानू ने पिछले 40 सालों में अपने म्यूजिक में पूरी जान लगा दी है, लाखों लोगों को खुशी दी है और दुनिया भर में इतना प्यार और सम्मान कमाया है. उन्होंने आगे कहा कि झूठी अफवाहें कुछ समय के लिए चर्चा में रह सकती हैं, लेकिन झूठे आरोप किसी आर्टिस्ट के सालों की मेहनत और म्यूजिक में कमाए विरासत को कभी मिटा नहीं सकते.

---विज्ञापन---

सना ने ये भी कहा कि सिंगर के खिलाफ किसी भी तरह की बुरी बातें फैलाने की कोशिश करने वाले को पूरी कानूनी तरह से जवाब दिया जाए, ताकि उनकी इज्जत, करियर और परिवार का सम्मान सुरक्षित रहे. किसी भी शख्स या मीडिया को किसी पिता की इज्जत या परिवार की इज्जत को नुकसान पहुंचाने का हक नहीं है.

रीता भट्टाचार्य ने लगाए आरोप

कुछ समय पहले रीता भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कुमार सानू पर आरोप लगाया था कि सिंगर और उनका परिवार उन्हें उनकी तीसरी प्रेगनेंसी के दौरान काफी परेशान और टॉर्चर किया करते थे. उन्होंने कहा कि उन्हें सही से खाने-पीने तक नहीं मिलता था. रीता ने ये भी बताया कि कुमार सानू ने झूठे आरोप लगाकर उन्हें कोर्ट तक घसीटा था. इसके अलावा, उनका ये भी कहना था कि यह सब उस समय हो रहा था जब सानू का अफेयर चल रहा था.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 02, 2025 04:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola