टीवी के मशहूर एक्टर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक मामा बन गए हैं, उनकी बहन के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। अगर आप सोच रहे हैं कि हम आरती की बात कर रहे हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, हम कृष्णा अभिषेक और आरती की चचेरी बहन सांची मारवाह की बात कर रहे हैं, जो इंडियन क्रिकेटर नितीश राणा की पत्नी हैं। नितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और ये खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।
यह भी पढ़ें: The RajaSaab Teaser: प्रभास की ‘द राजा साहब’ का टीजर आउट, देख क्या बोले फैंस?
जुड़वा बच्चों की मां बनीं सांची मारवाह
कृष्णा अभिषेक की कजिन सांची मारवाह ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपने मां बनने की जानकारी दी है। पहली फोटो में बेबी राणा लिखा दिखाई दे रहा है और क्रिकेटर ने बेबी के ऊपर हाथ रखा हुआ है। नितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया है और 2 दिन यानी 16 जून को कपल ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। कपल ने बच्चों की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी हल्की-हल्की झलक दिखाई दे रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पापा बने क्रिकेटर नितीश राणा
नितीश राणा और सांची मारवाह ने ये गुडन्यूज देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा,’हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक – प्लॉट ट्विस्ट जो हमने आने की उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख। (14.06.25) हम भी वही। बस दो छोटे इंसान जुड़ गए।’ सांची और नितीश की पोस्ट देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और उनके करीबी दोस्त उनको बधाई देने लगे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
शादी के 6 साल बाद बनीं मां
सांची मारवाह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने नितीश राणा से 18 फरवरी 2019 को शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब कपल माता-पिता बन गए हैं, बीते दिनों आईपीएल 2025 में भी सांची बेबी बंप के साथ अपने पति नितीश को चीयर करती नजर आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। सांची मारवाह को एक्ट्रेस आरती की शादी में भी देखा गया था, बता दें कि कृष्णा और आरती दोनों से सांची छोटी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Kuberaa Trailer की 5 दिलचस्प बातें, जो फिल्म देखने पर करेंगी मजबूर