Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोशल मीडिया टेस्ट में ‘नकली पनीर’ पर मचा बवाल, यूट्यूबर के दावे पर गौरी खान के रेस्तरां ने तोड़ी चुप्पी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई स्थित रेस्तरां विवादों में आ गया है। एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर पनीर का टेस्ट किया है जो फेल हो गया जिसकी वजह से बवाल मचा हुआ है।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई में स्थित आलीशान रेस्तरां इन दिनों विवादों में है। एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ‘टोरी’ में ग्राहकों को नकली पनीर परोसा जा रहा है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अब इस मामले में गौरी के रेस्तरां की तरफ से जवाब सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

यूट्यूबर ने किया पनीर का ‘आयोडीन टेस्ट’

यूट्यूबर सार्थक सचदेवा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने मुंबई के कई सेलिब्रिटी रेस्टोरेंट्स का दौरा कर पनीर की क्वालिटी चेक की। उनके पास एक आयोडीन टिंचर की शीशी थी, जिससे उन्होंने पनीर की शुद्धता जांचने की कोशिश की। इस टेस्ट में विराट कोहली के वन8 कम्यून, शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन और बॉबी देओल के सम प्लेस एल्स के पनीर ने टेस्ट पास कर लिया, लेकिन जब उन्होंने गौरी खान के टोरी रेस्तरां में टेस्ट किया, तो वहां का पनीर आयोडीन के संपर्क में आते ही काला हो गया। सार्थक ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “शाहरुख खान के रेस्टोरेंट में पनीर नकली था, देखकर मेरे होश उड़ गए।”

---विज्ञापन---

गौरी खान के रेस्तरां ने दावों को किया खारिज

इस पूरे मामले पर अब गौरी खान के रेस्तरां ‘टोरी’ की तरफ से सफाई दी गई है। टोरी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान शेयर करते हुए लिखा, “आयोडीन टेस्ट स्टार्च की मौजूदगी दिखाता है, न कि पनीर की शुद्धता को। हमारी डिश में सोया-आधारित सामग्री शामिल है, इसलिए यह रिएक्शन स्वाभाविक था। हम अपने पनीर की शुद्धता और सामग्री की गुणवत्ता पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sarthak Sachdeva (@sarthaksachdevva)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  सुपरस्टार्स की 5 अपकमिंग फिल्में, सुपरहिट वापसी संग बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

वीडियो पर लोगों ने क्या बोला

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते वायरल हो गया। अब यूजर्स इसपर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग यूट्यूबर के समर्थन में हैं। वहीं कुछ लोग टोरी रेस्तरां के जवाब को सही ठहरा रहे हैं। वहीं यूट्यूबर सार्थक ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, “तो क्या अब मुझे बैन कर दिया गया है? वैसे आपका खाना लाजवाब है।” सोशल मीडिया के इस दौर में जहां एक वायरल वीडियो बड़े-बड़े ब्रांड्स को कटघरे में खड़ा कर सकता है, वहीं दूसरी ओर रेस्तरां की इमेज बचाना भी बड़ी चुनौती बन चुका है। देखना होगा कि इस विवाद का असर टोरी पर पड़ता है या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसी रही ‘केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, जानें अक्षय कुमार-अनन्या पांडे की फिल्म का कलेक्शन

First published on: Apr 17, 2025 11:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola