Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर कब और कहां रिलीज होगी Kingdom? विजय देवरकोंडा की फिल्म पर क्या है अपडेट

Kingdom OTT Update: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम थिएटरों में दस्तक दे चुकी है। इस बीच फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी अपडेट आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कहां थिएटर के बाद कहां देखा जाएगा?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Kingdom OTT Update: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ आज 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। जहां फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं नेटिजन्स का कहना है कि ‘किंगडम’ का सेकंड हाफ और ज्यादा बेहतर हो सकता था। खैर फिल्म सिनेमाघरों में तो रिलीज हो चुकी है लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज के चर्चे होने भी शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज पर क्या अपडेट है?

किस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर मेकर्स की ओर से फिलहाल अभी तक अपडेट नहीं दिया गया है लेकिन फिल्म की थिएटर स्क्रीनिंग के दौरान कंफर्म कर दिया था कि ओटीटी पार्टनर कौन है? मेकर्स ने उस पुष्टि के अनुसार ‘किंगडम’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इसकी डेट को अनाउंस कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

क्या है किंगडम की कहानी?

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि वह पुलिस से एक जासूस बन जाते हैं। जेल में उन्हें जिसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है, वह विजय देवरकोंडा का भाई होता है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी दो भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kingdom से पहले Vijay Deverakonda ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, क्या थी वजह?

कई बार टली रिलीज डेट

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज डेट भी कई बार टली है। पहले इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज किया जाना था। इसके बाद डेट खिसका कर 4 जुलाई कर दी गई। अब फाइनली ‘किंगडम’ को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2025 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola