Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kingdom से पहले Vijay Deverakonda ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, क्या थी वजह?

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म किंगडम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हम आपको बताएंगे कि इससे पहले वह किन-किन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

Vijay Deverakonda
Photo Credit- Instagram

Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस वक्त ‘किंगडम’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म आज 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें किंगडम का फर्स्ट हाफ तो पसंद आ रहा है लेकिन सेकंड हाफ निराश कर रहा है। खैर कम लोगों को पता होगा कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ से पहले विजय देवरकोंडा ने कई फिल्मों को ठुकरा दिया था। लिस्ट में रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म भी शामिल है।

उप्पेना

कीर्ति शेट्टी, वैष्णव तेज और विजय सेतुपति स्टारर रोमांटिक-एक्शन फिल्म उप्पेना साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए पहले विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया था। एक्टर को फिल्म की स्क्रिप्ट भी बेहद पसंद आई थी लेकिन अपने किरदार को लेकर वह कॉन्फिडेंट नहीं थे। इसलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी।

---विज्ञापन---

कुबेर

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कुबेर पिछले महीने ही जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए भी पहले विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया था। कुबेर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

---विज्ञापन---

भीष्म

साल 2020 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म भीष्म में नितिन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को भी विजय देवरकोंडा ठुकरा चुके हैं।

डॉन 3

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रांत मैसी के फिल्म से बाहर होने के बाद सेकंड लीड के लिए विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया था। हालांकि एक्टर ने फिल्म करने से मना कर दिया।

---विज्ञापन---

आरएक्स 100

साउथ की कल्ट क्लासिक फिल्म आरएक्स 100 भी पहले विजय देवरकोंडा को ऑफर की गई थी। बताया जाता है कि एक्टर को इस फिल्म का किरदार उनके पॉपुलर किरदार अर्जुन रेड्डी से काफी मिलता-जुलता लगा। इस वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2025 12:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola