Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कीकू शारदा ने कृष्णा अभिषेक के साथ झगड़े पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले कॉमेडियन

Kiku Sharda on Fight With Krushna Abhishek: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा इन दिनों को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि इस झगड़े के बाद कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने वाले हैं। इसके बाद से मीडिया और […]

---विज्ञापन---

Kiku Sharda on Fight With Krushna Abhishek: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा इन दिनों को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक के साथ लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि इस झगड़े के बाद कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने वाले हैं। इसके बाद से मीडिया और सोशल मीडिया पर कीकू शारदा के शो छोड़ने की बात तेज हो गई। इसी बीच कीकू शारदा ने इस पूरे मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ दी है। कॉमेडियन ने सबसे पहले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े पर भी खुलकर सामने आए।

कृष्णा और कीकू की दोस्ती

कीकू शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें दोनों दोस्त एक चार्ली चैप्टर के कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए अपनी उंगलियां होंठों पर रखे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में कीकू ने लिखा कि ‘ये एक कभी न खत्म होने वाली कहानी है। ये बंधन… कभी नहीं टूटेगा! यह लड़ाई बस एक शरारत थी।’ इसके साथ हाथ उठाते हुए इमोजी भी बनाया है।

---विज्ञापन---

मैं शो नहीं छोड़ रहा हूं…

इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के आखिर में यह भी बताया कि वो अभी भी कपिल के शो का हिस्सा हैं। उन्होंने लिखा कि ‘इन सब गॉसिप और अफवाहों को सच न मानें कि मैंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ दिया है। मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा। इसलिए ये सब छोड़ो और जाओ नेटफ्लिक्स पर शो देखो; अब सिर्फ 3 एपिसोड बाकी हैं।

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 और The Bengal Files से आगे निकली ये तमिल फिल्म, पहले दिन धुआंधार कमाई

---विज्ञापन---

फैंस ने ली राहत की सांस

कीकू की पोस्ट पर फैंस के भी काफी रिएक्शन सामने आए हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने कहा कि ‘आप दोनों बेहतरीन हैं।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ‘वाह, वरना आपके बिना शो देखने का कोई मजा नहीं आता।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आपके बिना शो देखने का कोई मजा नहीं आता।’

First published on: Sep 06, 2025 08:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola