Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में बेटे संग दिखीं Karisma Kapoor, श्मशान घाट से वीडियो आया सामने

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार हो रहा है, जहां शव को सजी हुई एम्बुलेंस में श्मशान घाट लाया गया है। करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे।

---विज्ञापन---

Sunjay Kapur
संजय कपूर का अंतिम संस्कार (Image Credit: E24)

Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां से करिश्मा, करीना और सैफ अली खान समेत कई लोग शामिल हुए हैं। संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थें और उनके अचानक दुनिया से चले जाने से उनके करीबी लोग काफी सदमे में हैं। संजय कपूर को कपूर परिवार से लेकर बिजनेस वर्ल्ड से लोग आखिरी विदाई देने पहुंचे हैं।

यह भी पढे़ं: Kedarnath helicopter Crash में इस एक्ट्रेस की जा सकती थी जान, आखिरी मिनट में कैंसिल की टिकट

---विज्ञापन---

कियान करते दिखें क्रियाक्रम 

करिश्मा कपूर के साथ उनके दोनों बच्चें सुबह ही अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे, अब श्मशान घाट से वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय कपूर के बड़े बेटे कियान अपने पिता की क्रियाक्रम की रस्मों को निभाते दिख रहे हैं। इस मुश्किल समय में करिश्मा कपूर अपने बेटे के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

करीना-सैफ भी पहुंचे श्मशान घाट 

करिश्मा कपूर के साथ उनकी बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी श्मशान घाट पहुंचे हैं। संजय कपूर को आखिरी विदाई देने सैफ अली खान और करीना कपूर सुबह ही मुंबई से दिल्ली आए थे। दोनों का वीडियो श्मशान घाट से भी सामने आया है, जहां आखिर में सैफ अली खान सफेद रंग की शर्ट और काला चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

कल्याणी साहा चावला ने दी दोस्त को आखिरी विदाई

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में उनकी करीबी दोस्त कल्याणी साहा चावला भी शामिल हुईं। कल्याणी साहा चावला ने कुछ दिनों पहले ही संजय की मौत पर शोक जताया था और खुलासा किया था कि संजय कपूर अपने बेटे के लिए एक अच्छे पिता बनना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: Mannara Chopra के पिता की प्रेयर मीट में पहुंचे अभिषेक-खानजादी, रोती दिखीं एक्ट्रेस

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2025 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola