Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

संजय कपूर-करिश्मा कपूर की शादी और तलाक की कहानी, जानें कौन थे एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। इस दौरान आइए जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी, और कैसे हुआ था तलाक?

---विज्ञापन---

karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur
karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर का महज 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रहे संजय और करिश्मा की लव स्टोरी जितनी रॉयल थी, उतनी ही तकलीफदेह भी। आज हम जानेंगे, कैसे शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता और क्यों बिछड़ गईं उनकी राहें?

कैसे हुई करिश्मा और संजय की शादी?  

बता दें कि साल 2002 में करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी। यह अनाउंमेंट अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर की गई थी, लेकिन यह रिश्ता 2003 में टूट गया। उसी साल करिश्मा ने अचानक बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर 2003 को शादी कर ली, जिसे मीडिया रिपोर्ट्स में अरेंज मैरिज बताया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर से करिश्मा कपूर की शादी एक अरेंज मैरीज थी। करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी थी। संजय का पहले एक तलाक हो चुका था। बता दें कि साल 2005 में उनकी बेटी समायरा और 2010 में बेटा कियान हुआ। बच्चों के जन्म के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी।

---विज्ञापन---

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर, सोना BLW प्रिसिजन (अब सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे। यह कंपनी ऑटोमोटिव सिस्टम और ईवी कंपोनेंट बनाती है। कंपनी की स्थापना 1997 में उनके पिता सुरिंदर कपूर ने की थी, जो भारत के ऑटो इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थे। संजय कपूर ने अपनी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढे़ं:  Ahmedabad Plane Crash में टूटा विक्रांत मैसी का परिवार, बोले, ‘दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता’

---विज्ञापन---

क्यों और कैसे हुआ था तलाक?

साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। तलाक की प्रक्रिया के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि संजय और उनकी मां मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते थे। तलाक के बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली। वहीं करिश्मा कपूर ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की और कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आईं। वह मुंबई में अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। अब उनके एक्स हस्बैंड के निधन के बाद बॉलीवुड के कई सितारे एक्ट्रेस के घर श्रद्धांजली देने पहुंचे।

यह भी पढे़ं: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर निधन, सैफ-करीना से लेकर मलाइका तक एक्ट्रेस के घर देने पहुंचे श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 08:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola