Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर निधन, सैफ-करीना से लेकर मलाइका तक स्टार्स पहुंचे एक्ट्रेस के घर

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। सैफ अली खान, करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक कई लोग एक्टेस के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

---विज्ञापन---

karisma kapoor ex husband sanjay kapoor death
karisma kapoor ex husband sanjay kapoor death

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और फेमस बिजनेस मैन संजय कपूर का निधन की खबर ने मनोरंजन और बिजनेस जगत दोनों को झकझोर कर रख दिया है। 53 साल की उम्र में बिजनेस मैन की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक से हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश पर संवेदना जताई थी। उनके अचानक हुए इस निधन के बाद कपूर परिवार में मातम पसरा है, और करीबी सेलेब्स करिश्मा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

किस वजह से हुआ अटैक?

संजय कपूर का 53 साल की उम्र में ब्रिटेन के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते वक्त हो गया। खेल के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे मैदान में ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर ने खेल के दौरान मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उनके गले में डंक लग गया। इस वजह से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया और हार्ट अटैक आया। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

सुहेल सेठ ने की पुष्टि

संजय कपूर के निधन की पुष्टि एक्टर और राइटर सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “संजय कपूर के निधन की खबर बेहद दुखद है। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

निधन से पहले किया था ट्वीट

दिलचस्प बात यह है कि अपने निधन से कुछ ही घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद फ्लाइट हादसे पर दुख जताया था। इस मामले में उन्होंने एक ट्वीट भी किया था जिसमें लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Plane Crash में इन स्टार्स ने गवांई जान, एक तो रहीं अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस

सेलेब्स पहुंचे करिश्मा के घर

संजय कपूर के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटी करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीना कपूर और सैफ अली खान को करिश्मा से मिलते हुए देखा गया। वहीं, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी देर रात करिश्मा के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थीं। एक्ट्रेस से मिलने लगातार स्टार्स और उनके करीबी जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से गमगीन हुए स्टार्स, आलिया भट्ट से अर्जुन कपूर तक ने किए इमोशनल पोस्ट

First published on: Jun 13, 2025 07:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola