Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

‘हमें कोई नहीं रोक सकता…’, Kangana Ranaut ने कांग्रेस नेता के बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Kangana Ranaut: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर कंगना रनौत का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि भारत में कोई कहीं भी जा सकता है।

Kangana Ranaut, Kangana Ranaut news, Kangana Ranaut congress leader, Kangana Ranaut slap controversy, Kangana Ranaut news
कंगना रनौत ने किया पलटवार। Photo Credit- Social Media

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार एक्ट्रेस अपने किसी बयान से नहीं बल्कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर पलटवार करने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, तमिलनाडु के एक कांग्रेस नेता ने हाल ही में कहा था कि कंगना रनौत अगर राज्य का दौरा करती हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। अब कंगना ने कांग्रेस नेता की इस तीखी टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में बाढ़ से प्रभावित एरिया का जायजा लेने के लिए कुल्लू पहुंची जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी की थप्पड़ वाली टिप्पणी पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘हमारे भारत में, हम कहीं भी जा सकते हैं और हमें कोई नहीं रोक सकता है। जैसा कि कहते हैं, कि अगर नफरत करने वाले कुछ लोग हैं, तो प्यार करने वाले बहुत लोग हैं।’

यह भी पढ़ें: 1970 की वो फिल्म, जिसमें ऋषि कपूर ने निभाया पिता राज कपूर के बचपन का किरदार, यूं बनी कल्ट क्लासिक

लोग कहते हैं थलाइवी

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘तमिलनाडु में मैंने थलाइवी में डॉक्टर जे. जयललिता का किरदार प्ले किया था। आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन हमारे विपक्षी सांसद, जो वोटिंग सेशन के दौरान सदन में मौजूद थे। जब वह लाइन में लगकर आगे बढ़ रहे थे, तो उनमें से 3-4 लोग ने मुझे थलाइवी कहते हुए संबोधित किया था। वह मुझसे इतना प्यार करते हैं, ये दर्शाता है। महिलाओं के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए। इससे गलत मैसेज जाता है।’

क्या कहा था कांग्रेस नेता ने?

गौरतलब है कि तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी ने कंगना रनौत को लेकर टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस कई बार बेतुकी बातें कर चुकी हैं। एक बार तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला CRPF ने थप्पड़ मार दिया था। जब वह इस तरफ (साउथ) में आएं तो आपको बिना भूले उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए।

First published on: Sep 18, 2025 05:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.