---विज्ञापन---

Kangana Ranaut At Arpita Khan Eid Party: जब अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत ने मारी Entry, हैरान रह गए लोग

Kangana Ranaut At Arpita Khan Eid Party: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने पति आयुष शर्मा के घर पर ईद-उल-फितर की पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने शिरकत की जिसमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया। अर्पिता खान […]

Kangana Ranaut At Arpita Khan Eid Party: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने पति आयुष शर्मा के घर पर ईद-उल-फितर की पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस मौके पर इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने शिरकत की जिसमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया।

अर्पिता खान की पार्टी में कंगना रनौत (Kangana Ranaut At Arpita Khan Eid Party)

हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता खान ने अपने घर पर सेलेब्स के लिए ईद पार्टी ऑर्गेनाइज की और हर साल की तरह इस साल भी टीवी से लेकर बॉलीवुड तक तमाम स्टार्स ने उनके घर पर शिरकत की। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। उनकी एंट्री देख फैंस से लेकर तमाम लोगों के मुंह खुले रह गए। हालांकि पिछले साल भी एक्ट्रेस ने ईद पार्टी में शिरकत की थी और तब भी लोगों का यही हाल था।

हर किसी पर करती हैं कमेंट

दरअसल इंडस्ट्री की दंगल गर्ल कंगना रनौत ने लगभग हर दूसरे सेलेब पर सीधे या घुमावदार तरीके से कभी न कभी तो निशाना साधा ही है। ऐसे में वे जब भी किसी की पार्टी में शिरकत करती हैं तो लोग ऐसे ही हैरान रह जाते हैं। यही इस बार अर्पिता खान की पार्टी में भी हुआ। जब गाड़ी से बॉलीवुड की क्विन कंगना रनौत उतरीं, लोग शॉक्ड रह गए।

अनारकली सूट में कंगना रनौत बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हैवी वर्क वाले दुप्पटे के साथ मैचिंग इयरिंग्स पहनी थीं। विटेज हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने हैवी मेकअप किया हुआ था।

ट्रोलर्स पूछ रहे सवाल

कंगना रनौत की प्रेजेन्स से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए। एक कमेंट में लिखा था, “हर दिन खान्स के बारे में उल्टा बोलती हैं, अब कैसे पार्टी में गई।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- जिन्हें आप रोज कोसती है, उनकी ही ईद पार्टी में शामिल होने आ गई।

First published on: Apr 24, 2023 12:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.