---विज्ञापन---

‘कहो ना प्यार है’ का बेबी अमित हो गया है बड़ा, बना TV स्टार, मिलें इसकी दुल्हनिया से!

Abhishek Sharma: ‘कहो ना प्यार है’ में छोटे भाई अमित (अभिषेक शर्मा) के साथ बड़े भाई रोहित (ऋतिक रोशन) का प्यारा रिश्ता आप सबको याद होगा। छोटे भाई बने अभिषेक शर्मा 2000 में मशहूर बाल कलाकारों में से एक थे जिन्होंने उस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट किए। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिषेक शर्मा अब […]

Abhishek Sharma: ‘कहो ना प्यार है’ में छोटे भाई अमित (अभिषेक शर्मा) के साथ बड़े भाई रोहित (ऋतिक रोशन) का प्यारा रिश्ता आप सबको याद होगा। छोटे भाई बने अभिषेक शर्मा 2000 में मशहूर बाल कलाकारों में से एक थे जिन्होंने उस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट किए। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिषेक शर्मा अब कहां है? वे आजकल क्या कर रहें है और क्या उनकी शादी हुई है? तो चलिए आपके सारे सवालों के जवाब ढूंढते हैं।

कहो ना प्यार है और चैंपियन जैसी फिल्में की
अभिषेक शर्मा को ऋतिक रोशन के साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 2000 में रिलीज हुई कहो ना प्यार है फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म से अभिषेक को खूब फेम मिला। इसी साल, अभिषेक ने सनी देओल की एक्शन फिल्म चैंपियन में अहम भूमिका निभाई।

ऐसे दिखते हैं अभिषेक शर्मा
यह डैशिंग लड़का कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा हैं। बाल कलाकार रह चुके भिषेक शर्मा अब एक टीवी स्टार बन गए हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

क्या कर रहे हैं आजकल अभिषेक शर्मा
एक एडल्ट अभिनेता के तौर पर अभिषेक ने टीवी शो ‘मिले जब हम तुम’ (2008) से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हीरो-गायब मोड ऑन, दिल दियां गल्लां और पंड्या स्टोर सहित कई शोज में काम किया।

 

शादी हो चुकी है अभिषेक शर्मा की
आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन अभिषेक शर्मा शादीशुदाहैं। अभिनेता 2022 में कानन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए और सोशल मीडिया पर एक लंबे नोट के साथ अपनी शादी की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई छोड़ने वाले हैं सलमान खान, गोलीबारी की घटना के बाद ले सकते हैं ये फैसला!

First published on: Apr 23, 2024 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.