Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 OTT रिलीज पर अपडेट, जानें कब-कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म?

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' के ओटीटी रिलीज पर अपडेट सामने आई है। आइए जानते हैं कि कब और कहा देख पाएंगे यह फिल्म...

---विज्ञापन---

Housefull 5 OTT
instagram

कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के तड़के से भरपूर ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 इन दिनों थिएटर में धमाका मचा रही है। लेकिन अब उन दर्शकों के लिए बड़ी खबर आई है। खासकर जो लोग इस फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे मल्टीस्टारर फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है आइए आपको बताते हैं।

कहां और कब फिल्म ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हाउसफुल 5 के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार Amazon Prime Video ने खरीद लिए हैं। पहले इसके अगस्त में ओटीटी पर आने की चर्चा थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब यह फिल्म जुलाई के पहले हफ्ते में ही स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

क्यों बदली गई रिलीज डेट?

बताया जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ऐसे में मेकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे जल्दी रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें। हालांकि, प्राइम वीडियो या मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल, फैंस बोले-ब्यूटी क्वीन…

---विज्ञापन---

फिल्म में कौन-कौन से स्टार शामिल

इस बड़े बजट की फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर समेत 19 सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग डे कमाई 24 करोड़ रही, जबकि शनिवार को इसने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 240 करोड़ के बजट में बनी हाउसफुल 5 की डिजिटल रिलीज अब दर्शकों के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Cancer Surgery के बाद अस्पताल से आई दीपिका कक्कड़ की पहली तस्वीर, जानें कैसी है एक्ट्रेस के हालत

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2025 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola