---विज्ञापन---

Honey Singh Breakup: टीना थडानी से Honey Singh का टूटा रिश्ता, इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

Honey Singh Breakup: रैपर हनी सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर हनी सिंह अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनका खबरों में आने का कारण उनकी लव लाइफ है, जी हां खबर आई है कि हनी सिंह का उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप का ब्रेकअप […]

Honey Singh break up, rapper honey Singh, Tina Thadani

Honey Singh Breakup: रैपर हनी सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर हनी सिंह अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनका खबरों में आने का कारण उनकी लव लाइफ है, जी हां खबर आई है कि हनी सिंह का उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था और अब दोनों की राहें अलग हो रही हैं। दोनों कपल एक साल से रिलेशनशिप में थे।

एक दूसरे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो Honey Singh Breakup

मालूम हो कि हनी सिंह और टीना थडानी पिछले एक साल से लव रिलेशन में थे लेकिन अब खबरों के मुताबिक उनका रिश्ता टूट चुका है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। लेकिन ये अभी तक पता नहीं चला है कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा।

इंटरव्यू में हनी सिंह ने ब्रेकअप का दिया था इशारा

पता हो कि हाल में ही पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने ब्रेकअप को लेकर हिंट भी दिया था। वो पिंकविला से अपनी एक एल्बम को लेकर बातचीत कर रहे थे, तब उन्होंने कहा, ‘उन्हें अपनी आने वाली रोमांटिक एल्बम के लिए काफी बदलाव करने पड़े। क्योंकि पहले तो वह प्यार में थे लेकिन फिर वो प्यार ही नहीं रहा।’

पिछले साल ही हनी सिंह का हुआ था तलाक Honey Singh Breakup

हनी सिंह ने साल 2011 में शालिनी तलवार से शादी की थी। मगर पिछले साल दोनों ने तलाक ले अपनी राहें अलग कर ली थीं। रैपर पति को एलिमनी के तौर पर एक्स वाइफ को एक करोड़ रुपये भी देने पड़े थे। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध के आरोप लगाए थे।

First published on: Apr 19, 2023 09:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.